Home देश ‘हिन्दी में बात करूं या मराठी बोलूं?’ उज्ज्वल निकम को आया पीएम...

‘हिन्दी में बात करूं या मराठी बोलूं?’ उज्ज्वल निकम को आया पीएम मोदी का फोन; राज्यसभा के लिए नामित होने पर दी बधाई

85
0
‘हिन्दी में बात करूं या मराठी बोलूं?’ उज्ज्वल निकम को आया पीएम मोदी का फोन; राज्यसभा के लिए नामित होने पर दी बधाई

नई दिल्ली – देश के चर्चित और वरिष्ठ विशेष लोक अभियोजक (स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर) उज्ज्वल निकम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राज्यसभा के लिए नामित किया है। इस अवसर पर निकम ने कहा कि यह उनके लिए गर्व और सम्मान का क्षण है। उन्होंने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक फोन कॉल में दी, जो मराठी भाषा में हुई बातचीत के साथ बेहद आत्मीय रही।

उज्ज्वल निकम ने बताया कि जब प्रधानमंत्री का कॉल आया, तो उन्होंने पूछा कि बातचीत हिंदी में करें या मराठी में। इस पर दोनों हंस पड़े। फिर प्रधानमंत्री ने मराठी में बात करते हुए बताया कि राष्ट्रपति उन्हें राज्यसभा की जिम्मेदारी देना चाहती हैं। निकम ने तुरंत हामी भर दी और इस सम्मान के लिए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगे।

26/11 केस और कई अहम मुकदमों में निभाई अहम भूमिका
उज्ज्वल निकम देश के सबसे चर्चित मामलों में अभियोजन पक्ष की ओर से वकील रहे हैं। उन्होंने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मुख्य आरोपी अजमल कसाब को फांसी की सजा दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा उन्होंने 1993 मुंबई बम धमाके, प्रह्लाद शिंदे गैंगरेप केस, सुनंदा पुष्कर केस और नरेन्द्र दाभोलकर हत्याकांड जैसे मामलों में भी विशेष अभियोजक के तौर पर काम किया है।