Home देश बीजेपी को मिलेगी पहली महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष? आखिरी समय में यह चौंकाने...

बीजेपी को मिलेगी पहली महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष? आखिरी समय में यह चौंकाने वाला नाम हुआ रेस में सबसे आगे

83
0

नई दिल्ली – बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में करीब ढाई साल की देरी हो चुकी है। लेकिन, अब माना जा रहा है कि इस महीने निश्चित तौर पर केंद्र में सत्ताधारी दल को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। क्योंकि, ज्यादातर राज्यों को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल चुका है और नई कार्यकारिणी तय हो चुकी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में इन्हीं की ही भूमिका रहने वाली है। इस बीच मीडिया में एक रिपोर्ट आई है कि बीजेपी को पहली महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकती है। लेकिन, इसी के साथ एक और ओबीसी नेता का नाम सामने आया, जिसे अंतिम समय में रेस में सबसे आगे बताया जा रहा है। यूपी के इस नेता का नाम अबतक राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चर्चा में उतनी गंभीरता से कभी नहीं आया था।

बीजेपी को मिलेगी पहली महिला अध्यक्ष!

इंडिया टुडे ने एक रिपोर्ट दी है, जिसके अनुसार बीजेपी को पहली बार महिला अध्यक्ष मिल सकती है। इसमें केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। उनकी हाल ही में पार्टी के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के महासचिव (संगठन) बीएल संतोष से हाल ही में बीजेपी मुख्यालय में मुलाकात हुई थी। इसलिए, उनके नाम की चर्चा शुरू हुई है। एक तर्क यह भी दिया जा रहा है कि दक्षिण भारतीय होने और पार्टी और मोदी सरकार की जानी-मानी चेहरा होने की वजह से वह पार्टी की महिलाओं में पहली पसंद हो सकती हैं। यही नहीं, 33% महिला आरक्षण के बाद यह बीजेपी के वादे में भी फिट बैठती हैं।

डी पुरंदेश्वरी और वनथी श्रीनिवासन का भी नाम

सीतारमण के अलावा दूसरा नाम पूर्व केंद्रीय डी पुरंदेश्वरी का है। उन्हें भी इस पद का एक मजबूत दावेदार बताया गया है। वह बीजेपी की आंध्र प्रदेश की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुकी हैं। पुरंदेश्वरी कई भाषाओं की जानकार हैं। उन्होंने राजनीति में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। पुरंदेश्वरी को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल के लिए भी चुना गया था। वहीं संभावित महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर तीसरा नाम वनथी श्रीनिवासन का लिया जा रहा है। वह तमिलनाडु से हैं। पेशे से वकील श्रीनिवासन वर्तमान में राज्य विधानसभा में कोयंबटूर दक्षिण का प्रतिनिधित्व करती हैं। वनथी 1993 में भाजपा में शामिल हुईं थीं। तब से उन्होंने पार्टी में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। वह तमिलनाडु की प्रदेश सचिव, महासचिव और उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। 2020 में, पार्टी ने उन्हें पार्टी ने महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया था। 2022 में, वह बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य बनीं। वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली तमिल महिला हैं।