Home देश शादी वाले घर पसरा मातम, दूल्हे समेत 8 बरातियों की मौत, तेज...

शादी वाले घर पसरा मातम, दूल्हे समेत 8 बरातियों की मौत, तेज रफ्तार बोलेरो कॉलेज की दीवार से टकराई

65
0

संभल – उत्तर प्रदेश के संभल जिले के जुनावई क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में बरातियों से भरी बोलेरो कार जनता इंटर कॉलेज की दीवार से जा टकराई। तर्र इतनी जोरदार थी कि दूल्हे सूरज पाल (20) समेत आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हे गए। हादसे में मरने वालों में दो मासूम बच्चे और परिवार की महिलाएं भी शामिल हैं।

यह हादसा मेरठ-बदायूं रोड पर उस वक्त हुआ, जब हरगोविंदपुर गांव से निकली बारात जनपद बदायूं के सिरसौल गांव जा रही थी। बारात की 11 गाड़ियां पहले ही रवाना हो चुकी थीं, लेकिन एक बोलेरो पीछे रह गई जिसमें दूल्हा सूरज पाल और उसके साथ परिवार के 10 लोग और मौजूद थे।

बोलेरो कार दीवार से इतनी जबरदस्त तरीके से टकराई थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। बोलेरो कार कॉलेज की दीवार भिड़ने के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने क्रेन और जेसीबी की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला और सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने दूल्हे सहित 8 लोगों को मृत घोषित कर दिया।

हादसे की जानकारी मिलते ही शादी वाले घर में मातम सा छा गया। परिवार के ज्यादातर लोग राजस्थान के भीलवाड़ा में मजदूरी करते है और शादी के चलते गांव आए हुए थे। हादसे के बाद विधायक पुत्र अखिलेश यादव, पूर्व विधायक अजीत यादव, सीएमओ डॉ. तरुण पाठक व एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और परिजनों को सांत्वना दी।

एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ, बोलेरो अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। पोस्टमार्टम की कार्रवाई जारी है और मामले की जांच की जा रही है।