Home छत्तीसगढ़ मूसलाधार बारिश से जीपीएम में नेशनल हाइवे का अप्रोच रोड बहा, पुलिया...

मूसलाधार बारिश से जीपीएम में नेशनल हाइवे का अप्रोच रोड बहा, पुलिया क्षतिग्रस्त; यातायात बाधित

51
0

 गौरेला पेंड्रा मरवाही – मूसलाधार बारिश के कारण गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में जबलपुर-अमरकंटक से केंवची-रतनपुर-बिलासपुर जाने वाले नेशनल हाइवे का अप्रोच रोड और पुलिया बह गई, जिससे यातायात बाधित हो गया। पेंड्रारोड की अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) ऋचा चंद्राकर ने मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया और ठेकेदार व इंजीनियरों को तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए।

जिले में कई अन्य सड़कें भी बारिश से क्षतिग्रस्त हुई हैं। कोटमीखुर्द के कालेवा नाले के तेज बहाव से सड़क खराब हो गई, जिसके सुधार के लिए ठेकेदार को नियुक्त किया गया है। इसी तरह, केंवची से खोडरी होते हुए जोगीसार-रतनपुर मार्ग पर नेशनल हाइवे की पुलिया टूटने से मरम्मत कार्य शुरू किया गया है। जोगीसार के कार्य के बाद बेलपत की पुलिया का सुधार भी प्रगति पर है।यातायात व्यवस्था

यातायात बाधित होने के कारण पुलिस प्रशासन सक्रिय है। भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गंतव्य की ओर भेजा जा रहा है। एसडीएम ने ठेकेदारों और इंजीनियरों को मरम्मत कार्य शीघ्र पूरा कर प्रगति रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।