तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के पासमैलारम फेज 1 इलाके में सोमवार को एक केमिकल फैक्टरी में हुए विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई और 35 से अधिक कर्मचारी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही 11 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
तेलंगाना के संगारेड्डी में सोमवार को एक फार्मा प्लांट में हुए संदिग्ध विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई। हादसे में करीब 34 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि पशम्यलारम औद्योगिक एस्टेट में सिगाची फार्मा कंपनी में जहां विस्फोट हुआ, वहां कई श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है। उन्हें बचाने के प्रयास जारी हैं।
घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया,हादसे में 12 लोगों की मौत हुई है, जबकि 34 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है और उनका इलाज जारी है। उनकी हालत के बारे में तत्काल पता नहीं चल पाया है, क्योंकि बचाव अभियान अभी भी जारी है। आग बुझाने के लिए दमकल गाड़ियों को लगाया गया।







