Home देश तेलंगाना में BJP को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष के ऐलान होते ही...

तेलंगाना में BJP को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष के ऐलान होते ही फायर ब्रांड नेता टी राजा ने दिया इस्तीफा, बोले- हम सरकार बना सकते थे लेकिन…

65
0

तेलंगाना – भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। BJP के फायर ब्रांड नेता और गोशामहल से विधायक टी राजा सिंहने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। राजा ने एन रामचंदर राव को तेलंगाना के लिए BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया जाने का विरोध जताते हुए अपना इस्तीफा दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे में कार्यकर्ताओं की निराशा का हवाला दिया है।

दरअसल, बीजेपी आलाकमान ने एन रामचंद्र राव के नाम पर तेलंगाना BJP अध्यक्ष के पद पर सहमति जताई है, जिससे गोशामहल विधायक टी राजा सिंह नाराज हैं। जिसके चलते उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष बंडी संजय कुमार को अपना इस्तीफा भेजा है। राजा सिंह ने अपने इस्तीफे को लाखों कार्यकर्ताओं की आवाज बताया है। उन्होंने लिखा है कि रामचंद्र राव की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं और नेताओं में गहरी निराशा है।

केंद्रीय नेतृत्व को गुमराह करने का आरोप

टी राजा सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष बंडी संजय कुमार को लिखे अपने इस्तीफा में लिखा-

“मैं यह पत्र भारी मन और गहरी चिंता के साथ लिख रहा हूं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रामचंदर राव को तेलंगाना के लिए BJP का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जाना तय है। यह निर्णय न केवल मेरे लिए बल्कि लाखों कार्यकर्ताओं, नेताओं और मतदाताओं के लिए एक सदमा और निराशा की तरह है, जो हर उतार-चढ़ाव में पार्टी के साथ खड़े रहे हैं। ऐसे समय में जब BJP तेलंगाना में अपनी पहली सरकार बनाने की दहलीज पर खड़ी है, इस तरह का चयन हमारी दिशा के बारे में गंभीर संदेह पैदा करता है। दुर्भाग्य से ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ व्यक्तियों ने व्यक्तिगत हितों से प्रेरित होकर, केंद्रीय नेतृत्व को गुमराह किया है और पर्दे के पीछे से शो चलाकर निर्णय लिए हैं।”
'बहुत दुख के साथ फैसला'
टी राजा सिंह लगातार तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं। तेलंगाना जैसे प्रदेश में जहां BJP अभी तक अपनी सरकार नहीं बना पाई है, वहां राजा सिंह का इस्तीफा देना पार्टी के लिए बड़ा झटका है। उनकी छवि हिंदुत्ववादी विचारधारा की है। टी राजा ने अपने खत में लिखा कि बहुत दुख के साथ, मैंने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला किया है। मैं आपसे अनुरोध करता हूं, श्री किशन रेड्डी जी, कृपया तेलंगाना विधानसभा के माननीय अध्यक्ष को सूचित करें कि टी राजा सिंह अब BJP के सदस्य नहीं हैं।