रायपुर – छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन 30 जून को रिटायर हो रहे हैं। उनके रिटायरमेंट के बाद राज्य का अगला मुख्य सचिव कौन होगा इसे लेकर अटकलों का दौर तेज हो गया है। वहीं, सूत्रों का कहना है कि नए मुख्य सचिव के लिए रायपुर से दिल्ली तक मंथन चल रहा है। छत्तीसगढ़ कैडर के कई आईएएस अधिकारी इस मुख्य सचिव बनने की रेस में हैं। हालांकि इस रेस में एक नाम ऐसा भी हो जो सबसे चौंका सकता है।
मनोज पिंगुआ लिस्ट में सबसे जूनियर
सूत्रों के अनुसार, आईएएस अधिकारी मनोज पिंगुआ शुक्रवार को दिल्ली दौरे पर थे। यहां उन्होंने पीएमओ के कुछ अफसरों से मुलाकात की है। वहीं, अमित अग्रवाल के भी मुख्य सचिव बनने की अटकलें लगाई जा रही हैं। अमित अग्रवाल फिलहाल दिल्ली में 22 दिसंबर 2016 से प्रतिनियुक्ति पर हैं। वे पीएमओ में भी रह चुके हैं।
कौन-कौन से नाम हैं
मुख्य सचिव बनने की रेस में सुब्रत साहू का नाम भी सामने आ रहा है। वह 1992 बैच के आईएएस। रेणु पिल्ले के बाद सबसे सीनियर आईएएस अधिकारी हैं। वर्तमान समय में सहकारिता और धार्मिक न्यास के एसीएस हैं। उनकी गिनती तेजतर्रार अधिकारियों में होती है। हालांकि वह भूपेश बघेल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री के सचिव रहे। माना जा रहा है कि इस वदह से उनके नाम पर कुछ नेता असहमति जता सकते हैं।
अमित अग्रवाल
अमित अग्रवाल की गिनती राज्य के तेजतर्रार अधिकारियों में होती है। वह 1993 बैच के आईएएस हैं। फिलहाल वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। पीएमओ में काम करने का अनुभव। मौजूदा समय में दिल्ली में औषधि विभाग के सचिव हैं। उनकी वर्किंग स्टाइल के बारे में कहा जाता है कि पीएमओ के कई बड़े अधिकारी उनके काम के कायल हैं। हालांकि वह प्रदेश के भौगोलिक और प्रशासनिक स्थिति से लंबे समय से दूर हैं।
मनोज पिंगुआ
रेस में सबसे चौंकाने वाला नाम मनोज पिंगुआ का है। वह 1994 बैच के आईएएस हैं। क्षेत्र में उनकी साफ-सुथरी छवि है। वे बहुत ही शांत प्रशासनिक अधिकारी माने जाते हैं। मुख्यमंत्री सचिवालय की पहली पसंद बताए जा रही हैं।






