पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी मैनपुर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीयता से स्वागत
गरियाबंद – पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी आज शनिवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने मैनपुर पहुंचे तो स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीयता से स्वागत किया ।
इस दौरान श्री मांझी ने चर्चा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 11 साल सिर्फ सत्ता का नही बल्कि सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहा प्रधानमंत्री मोदी सरकार ने भारत को बदलने का काम ही नही किया बल्कि उसे पूरे दुनिया मे सम्मान दिलाने का कार्य भी किया देश के इतिहास मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों मे लिखा जायेगा, देश के विकास के लिए जो कार्य किया जा रहा है वह अपने आप मे एक मिशाल है ।
आज हजारो लाखो लोगों को पक्का मकान का सपना पूरा हो रहा है प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण कार्य किया जा रहा है। राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र मे आत्मनिर्भर भारत की नीव मजबूत हुई है आवास योजना, आयुष्मान योजना, स्वच्छता अभियान, पीएमजनमन योजना, लखपति दीदी जैसे कार्यक्रमो से गरीबो को सीधा लाभ मिला है प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना से रोजगार के अवसर बढे है किसानो को सम्मान निधि के रूप मे आर्थिक लाभ मिल रहा है, श्री मांझी ने आगे कहा कि भाजपा सरकार में जनता से जो भी वायदे किये है उन वायदों को पुरा किया है और हमारी सरकार जनहित में किये गये वायदों को पुरा करने के लिए कृत संकल्पित है।
छत्तीसगढ तेजी से विकास पथ पर बढ रहा है छत्तीसगढ राज्य का निर्माण देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने किया था अब इसे संवारने का कार्य विष्णुदेव की सरकार कर रही है, विष्णुदेव सरकार द्वारा जनहित में किये गये अभूतपूर्व कार्यो से प्रदेश की जनता खुश है उत्साहित है कांग्रेस सिर्फ लोगो को बरगलाने का कार्य कर रही है, विष्णुदेव सरकार ने मोदी की गारंटी के सभी प्रमुख वायदों को प्राथमिकता से पुरा किया गया है, इससे प्रदेश के हर वर्ग में खुशहाली आई है सरकार की महतारी वंदन योजना, कृषि उन्नति योजना, तेन्दुपत्ता के दाम बढाये जाने, चरण पादुका योजना, 18 लाख पीएम आवास , संकल्प को पुरा करने के साथ सुशासन की सरकार छत्तीसगढ को संवार रहा है और विकास के पथ पर ले जा रहा है, आज क्षेत्र के गांव गांव में स्कूल और शिक्षकों की व्यवस्था की जा रही है, अस्पतालों की हालत में सुधार किया जा रहा है ।
इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंडित योगेश शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष यादव, महामंत्री महेश कश्यप, सरिता सेन, सरपंच हनीता नायक, राकेश दुबे, मनोज निर्मलकर, तुलसी राठौर एंव बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।






