राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद क्षेत्र में कोटेश्वर स्थित एक गद्दा फैक्ट्री में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। इस दौरान आग ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। एक कर्मचारी की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई।
रायपुर – मंदिर हसौद के कोटेश्वर स्थित गद्दा फैक्ट्री में शुक्रवार रात बड़ा हादसा हो गया. गद्दा बनाने वाली इस फैक्ट्री में भीषण आग भड़क उठी. हादसे के वक्त फैक्ट्री के भीतर एक कर्मचारी काम कर रहा था, जिसकी जिंदा जलकर मौत हो गई. वहीं फैक्ट्री भी जलकर हो गई.
मृतक की पहचान मगरलोड , धमतरी जिला निवासी त्रिलोचन ध्रुव के रूप में हुई है. इस भयवाह हादसे के वक्त वह फैक्ट्री में फंस गया था. आग इतनी भीषण थी कि काबू पाने के लिए दमकल की चार वाहनों की मदद लेनी पड़ी. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
पुलिस ने शव जले हुए शव के अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल आग लगने का कारण सामने नहीं आया है. मामले की जांच की जारी है.






