रायपुर/राजनांदगाव – छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की धर्मनगरी डोंगरगढ़ में पुलिस ने ऑलीशान आश्रम में विदेशी लड़कियों के साथ योग के नाम पर मस्ती करते ढोंगी बाबा तरुण उर्फ योगी बाबा कांति अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। डोंगरगढ़ की प्रज्ञागिरी पहाड़ में पाखंडी बाबा का विदेशी लड़कियों के साथ मस्ती करते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
आश्रम से कई आपत्तिजनक और अनैतिक सामान जब्त
सबसे बड़ी बात ये है कि बाबा के आश्रम से कई आपत्तिजनक और अनैतिक सामान भी मिले हैं। वह 100 से ज्यादा देशों में यात्रा कर चुका है। योग सिखाने के नाम पर विदेशी लड़कियों को आश्रम में बुलाकर उनके साथ गलत काम करने की चर्चा भी सामने आ रही है। पुलिस ने फार्म हाउस योग आश्रम में गांजा बेचने वाले योगी बाबा को गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो किलो गांजा जब्त किया गया है।
युवाओं और पर्यटकों को गांजा बेचता था
वह क्षेत्र के युवाओं और पर्यटकों को गांजा बेचने का काम करता था। इस संबंध में डोंगरगढ़ एसडीओपी आशीष कुंजाम ने बताया कि इसको लेकर लगातार सूचना मिल रही थी की प्रज्ञागिरी पहाड़ी के फार्म हाउस में असामाजिक तत्वों का डेरा लगा रहता है। पुलिस ने रेड मारी, जहां फार्म हाउस ऑनर योगी कांति अग्रवाल के पास से लगभग दो किलो गांजा पकड़ा गया।








