Home विदेश बड़ी खबर – सीजफायर के दावों के बीच ईरान ने दागी मिसाइलें,...

बड़ी खबर – सीजफायर के दावों के बीच ईरान ने दागी मिसाइलें, इजरायल में 3 नागरिकों की मौत

69
0
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध को रोकने के लिए सीजफायर की घोषणा की है। इस बीच इरान ने फिर इजरायल पर मिसाइल दागी है, इजरायल के कई इलाकों में सायरन बज रहे हैं।
इजरायल पर मिसाइल हमले जारी, 3 नागरिकों की मौत

ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष तेज हो गया है। ईरान ने मंगलवार को मध्य और दक्षिणी इजरायल पर आठ बैलिस्टिक मिसाइलें दागी। इनमें से एक मिसाइल बीरशेबा स्थित एक अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स पर गिरी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

इंडिगो ने मिडिल ईस्ट में फिर से उड़ानें शुरू करने का किया ऐलान

इंडिगो एयरलाइंस ने अस्थायी निलंबन के बाद मिडिल ईस्ट के लिए सावधानीपूर्वक उड़ान संचालन को फिर से शुरू कर दिया है। मिडिल ईस्ट के देश ईरान और इजरायल में तनाव के बीच इंडिगो ने मंगलवार को उड़ान शुरू करने की घोषणा की। सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी गई।

इंडिगो एयरलाइंस ने मंगलवार को घोषणा की कि वो मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण अस्थायी निलंबन के बाद सावधानीपूर्वक उड़ान संचालन फिर से शुरू कर रही है।