Home छत्तीसगढ़ रायपुर में शिक्षक भर्ती की मांग पर पुलिस कार्रवाई, भड़का युवाओं का...

रायपुर में शिक्षक भर्ती की मांग पर पुलिस कार्रवाई, भड़का युवाओं का गुस्सा, बोले- मनमानी कर रहे

43
0
रायपुर में शिक्षक भर्ती की मांग पर हज़ारों बेरोजगार युवाओं ने रैली निकाली। पुलिस ने उन्हें जबरन तूता धरना स्थल भेजा। युवाओं ने सरकार पर वादाखिलाफी और पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग की।

रायपुर। प्रदेश के बेरोजगार युवाओं की रोजगार ध्यान आकर्षण रैली को पुलिस ने बीच रास्ते में ही रोक दिया. युवाओं का आरोप है कि उन्हें जबरन बसों में ठूंस-ठूंसकर भरकर राजधानी रायपुर के तूता धरना स्थल भेजा गया. रैली में शामिल होने के लिए प्रदेश भर से हजारों युवा रायपुर पहुंचे थे. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस मनमानी करती है. राजनीतिक पार्टियों के प्रदर्शन शहर में होने दिया जाता है, जबकि हमें बस में ठूंसकर नया रायपुर भेज दिया.

शिक्षक भर्ती न होने से युवा आक्रोशित

रैली में शामिल युवाओं ने कहा कि सरकार ने 57,000 शिक्षकों की भर्ती का वादा किया था, लेकिन अब तक भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है. युवाओं ने आरोप लगाया कि पहले 57,000 भर्ती की बात कही गई, फिर यह संख्या घटकर 33,000, 16,000 और फिर 12,000 हो गई. अब सिर्फ 5,000 भर्ती की बात की जा रही है. प्रदर्शनकारियों ने शंका जताई कि कहीं यह संख्या घटते-घटते 500 न रह जाए.

सरकार के वादे पर सवाल

प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार पर शिक्षक भर्ती को लेकर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के दौरान 57,000 पदों पर भर्ती का वादा किया गया था। लेकिन अब यह संख्या घटते-घटते सिर्फ 5,000 रह गई है। युवाओं ने चिंता जताई कि कहीं यह संख्या घटकर 500 न रह जाए।

प्रदर्शनकारियों का आरोप- बसों में जबरन ठूंस-ठूंसकर भेजा गया

प्रदर्शन में शामिल युवाओं ने आरोप लगाया कि राजनीतिक दलों को शहर में प्रदर्शन की अनुमति दी जाती है, लेकिन बेरोजगार युवाओं को प्रदर्शन का हक नहीं दिया जाता। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उनके साथ मनमानी और पक्षपात किया है। प्रदर्शनकारियों ने सवाल उठाया – “जब नियम सभी के लिए समान हैं, तो हमें क्यों जबरदस्ती धरना स्थल तक पहुंचाया गया?”

भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और जल्द कार्रवाई की मांग

प्रदर्शनकारियों ने सरकार से जल्द से जल्द शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ न करने की अपील की है. साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आगे और बड़ा आंदोलन किया जाएगा.