दुनिया में ईरान और इजराइल इस वक्त युद्ध की चपेट में हैं, लेकिन नास्त्रेदमस ने भी तीसरे विश्व युद्ध को लेकर आशंका व्यक्त की थी. चलिए जानें कि उन्होंने इसके लिए क्या कहा था.
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी – तीसरे विश्व युद्ध को लेकर दुनिया में जोरों पर चर्चा चल रही है. कहा जा रहा है कि ईरान और इजराइल के बीच चल रहा युद्ध तीसरे विश्व युद्ध का ट्रेलर है, तो वहीं कहीं यह भी कहा जा रहा है कि चीन और पाकिस्तान तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत करेंगे. मशहूर भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने भी इसको लेकर भविष्यवाणी की थी, जो कि सच में चौंकाने वाली है. वैसे को साल 2025 को लेकर बाबा वेंगा की भी भविष्यवाणी सभी को चौंका रही है. आइए जानें कि तीसरे विश्व युद्ध को लेकर नास्त्रेदमस ने आखिर क्या कहा था.
क्या सच हो रही नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी
कौन से देश आ सकते हैं चपेट में
हालांकि इस किताब में किसी खास देश का नाम तो नहीं लिया गया है, लेकिन पिछले दिनों भारत-पाक सैन्य संघर्ष और चीन व तुर्किए का पाकिस्तान का साथ देना, इसके अलावा ईरान और इजराइल में हो रहे युद्ध को लेकर कहीं न कहीं इस बात की आशंका लगाई जा सकती है कि कहीं यह भविष्यवाणी सच तो नहीं. साल 2025 के लिए की गई नास्त्रेदमस की यह भविष्यवाणी सच में डराने वाली है. अगर यह सच हुआ तो दुनिया में तबाही मच जाएगी, अर्थव्यवस्था का पतन होने लगेगा. पूरी दुनिया आर्थिक संकट झेलेगी और समाज में अशांति फैलेगी. उन्होंने कहा था कि आर्थिक संकट में लैटिन अमेरिकी देश, मैक्सिको और यूरोप शामिल होंगे.






