Home छत्तीसगढ़ सेन समाज गरियाबंद जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज सेन का किया गया सम्मान

सेन समाज गरियाबंद जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज सेन का किया गया सम्मान

77
0

गरियाबंद – छत्तीसगढ़ प्रांत सेन समाज महिला प्रकोष्ठ के प्रांत अध्यक्ष एवं केश शिल्प कला बोर्ड के अध्यक्ष सुश्री मोना सेन की अगुवाई में गत दिनो प्रदेश भर के सभी जिलों के महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षों का सम्मान राजधानी रायपुर में समारोह का आयोजन कर किया गया ।

उक्त कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरूण साव, केश शिल्प कला बोर्ड के अध्यक्ष सुश्री मोना सेन के साथ ही राज्य भर के प्रमुख लोग सम्मिलित हुए कार्यक्रम में प्रांत से समाज के प्रदेश अध्यक्ष पुनीत राम सेन, सचिव भवनलाल कौशिक, प्रदेश कोषाध्यक्ष किशन सेन सहित प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर गरियाबंद जिला से पहुंचे सर्वसेन समाज के महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती सरोज सेन को अतिथियों द्वारा मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया एवं उन्हें महिला प्रकोष्ठ गरियाबंद जिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया इस उपलब्धि पर गरियाबंद जिला सर्वसेन समाज के अध्यक्ष चंद्रहास सेन, उपाध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष एवं जिले के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारी द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दिये है।