Home देश टूटे हुए कांच, धूल की परत, पुणे में आलीशान रोल्स रॉयस, मर्सिडीज...

टूटे हुए कांच, धूल की परत, पुणे में आलीशान रोल्स रॉयस, मर्सिडीज बेंज, लैंड क्रूजर खंडहर में पड़ी हैं, क्यों?

98
0

पुणे – महाराष्ट्र के पुणे जिले की एक खुली जगह में करोड़ों रुपये की कीमती और शानदार गाड़ियां बेकार पड़ी हैं। ये गाड़ियां कबाड़ की तरह यहां पड़ी हुई हैं। देखने में कचरे जैसी लग रही ये गाड़ियां मामूली नहीं हैं। इनमें रोल्स रॉयस घोस्ट, मर्सिडीज बेंज, लैंड क्रूजर, ऑडी टीटी, रेंज रोवर जैसी गाड़ियां शामिल हैं। इनकी कीमत करोड़ों में है। पुलिस ने इन गाड़ियों को 2022 में नानासाहेब गायकवाड़ और उनके बेटे से जब्त किया था। इन पर गैरकानूनी लोन योजना चलाने का आरोप है। कोर्ट का मामला खत्म होने तक ये गाड़ियां यार्ड में ही रहेंगी।

रोल्स रॉयस घोस्ट पर जमी है धूल

Rolls Royce Ghost गाड़ी की हालत बहुत खराब हो गई है। इसका एक वीडियो सामने आया है। । इस गाड़ी की हालत देखकर आप हैरान रह जाएंगे। कार का बंपर और बोनेट टूटा हुआ है। एक हेडलाइट गायब है। पीछे की विंडशील्ड भी टूटी हुई है। अंदर की सीट पर धूल की मोटी परत जमी हुई है। भारत में इस कार की कीमत 6-7 करोड़ रुपये तक है। अब यह कबाड़ बन गई है।

कीमती गाड़ियों की ऐसी हालत क्यों?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन सभी गाड़ियों को पुलिस ने 2022 में जब्त किया था। ये गाड़ियां नानासाहेब गायकवाड़ और उनके बेटे से जब्त की गई थीं। उन पर गैरकानूनी लोन स्कीम चलाने का आरोप है। यह वाहन जब्त करने के बाद अदालती मामला खत्म होने तक इसे यार्ड में रखा गया था। अब तीन साल हो गए हैं और ये गाड़ियां वैसी ही पड़ी हैं।