धमतरी – लीलर रेत खदान में हुई चाकूबाजी की गंभीर घटना के बाद अर्जुनी पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए मुख्य आरोपी के थाने से फरार होने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले में लापरवाही बरतने पर SI सरिता मानिकपुरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, 16 जून की रात लीलर रेत खदान में चार लोगों के बीच चाकूबाजी की घटना हुई थी। अर्जुनी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को हिरासत में लिया था, लेकिन हिरासत में लिया गया मुख्य आरोपी थाने से फरार हो गया।
घटना के समय उप निरीक्षक सरिता मानिकपुरी रात्रि ड्यूटी पर तैनात थीं। आरोपी के फरार होने की जिम्मेदारी तय करते हुए एसपी सूरज सिंह परिहार ने सख्त रुख अपनाते हुए उनके निलंबन के आदेश जारी किए हैं।






