Home छत्तीसगढ़ सीएम साय ने प्रदेश के पहले सेमीकंडक्टर प्लांट की रखी आधारशिला, आर्थिक...

सीएम साय ने प्रदेश के पहले सेमीकंडक्टर प्लांट की रखी आधारशिला, आर्थिक मजबूती के साथ युवाओं को मिलेगा रोजगार

25
0

रायपुर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मेक इन इंडिया” और तकनीकी आत्मनिर्भरता के विजन को साकार करते हुए छत्तीसगढ़ को एक बड़ी सौगात मिली है। राज्य में पहली बार सेमीकंडक्टर प्लांट की स्थापना की जा रही है, जिसकी नींव नवा रायपुर अटल नगर में रख दी गई है।

इस परियोजना की कुल लागत 1100 करोड़ रुपए है। राज्य सरकार की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी गई, जिसमें प्रमुख रूप से प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री और भाजपा नेता विष्णुदेव साय उपस्थित थे।

उन्होंने कहा कि “हमारे प्रधानमंत्री जी कहते हैं कि मेरा सपना है कि हर डिवाइस का चिप भारत में बने, इसकी शुरुआत हमने भी कर दी है। और प्रदेश के पहले सेमीकंडक्टर प्लांट का भूमिपूजन हो चुका है।”