Home छत्तीसगढ़ देश में एक बार फिर पैर पसार रहा कोरोना वायरस, देश में...

देश में एक बार फिर पैर पसार रहा कोरोना वायरस, देश में 257 एक्टिव केस, जानें छत्तीसगढ़ का हाल…

56
0

नई दिल्ली  – देश एक बार फिर कोविड-19 की दस्तक से सतर्क हो गया है। सिंगापुर और हांगकांग जैसे देशों में कोरोना के मामलों में अचानक उछाल के बाद अब भारत में भी आंकड़े चौंकाने लगे हैं। 19 मई तक देश में कोविड-19 के 257 एक्टिव केस दर्ज किए जा चुके हैं। अकेले मुंबई में 53 नए मामले सामने आए हैं। विशेषज्ञ इस बार संक्रमण की वजह ओमिक्रॉन के सब-वेरिएंट JN.1 को मान रहे हैं, जो अधिक संक्रामक और तेजी से फैलने वाला बताया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में अभी राहत, लेकिन सावधानी जरूरी

बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां फिलहाल एक भी कोविड का नया मामला सामने नहीं आया है। राज्य के सभी जिले कोरोना संक्रमण से मुक्त हैं। स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि की है कि प्रदेश में वर्तमान में कोई सक्रिय केस नहीं है, न ही किसी की कोरोना से मौत हुई है। हालांकि, विशेषज्ञों और स्वास्थ्य विभाग ने इसे स्थायी राहत मानने से इनकार किया है।

एशिया के सिंगापुर, हांग-कांग जैसे देशों में कोविड-19 के मामले फिर से बढ़ रहे हैं। भारत में भी डराने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं. 19 मई तक 257 एक्टिव मामले दर्ज किए गए हैं। मुंबई में 53 मामले सामने आए हैं. विशेषज्ञ बढ़ते कोरोना के मामलों के पीछे ओमिक्रोन वैरिएंट के सबवैरिएंट जेएन.1 को जिम्मेदार बता रहे हैं। बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां एक भी मामले सामने नहीं आए हैं, सभी जिले कोरोना मरीज से मुक्त है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में आज कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। हालांकि देश में दोबारा महामारी की दस्तक के बाद एहतियात बरतने की जरूरत है। अगर समय रहते बचाव के उपाय नहीं किए गए तो फिर मामला बिगड़ सकता है। साथ ही कोई कोताही न बरतते हुए सफर करने वाले यात्रियों की ट्रैवल हिस्ट्री पर कड़ी निगरानी रखने की जरूरत है, खासकर विदेश से आने वाले यात्रियों पर प्रमुखता से नजर रखना होगा।