सूरजपुर – जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम करमपुर में शुक्रवार की देर शाम घर के बाहर खेल रही दो मासूम बालिकाओं को नशे में धुत कार चालक ने रौंद दिया। गंभीर चोटें आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
दोनों मासूम बच्चियों को कुचला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत करमपुर निवासी अक्षय कुमार चेरवा की 3 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी व सुखराम चेरवा की ढाई वर्षीय पुत्री माही शुक्रवार की शाम 7 बजे दादी की उपस्थिति में घर के बाहर दरवाजे के पास खेल रहीं थीं। तभी कार चालक आरोपी रामजीत चेरवा ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए दोनों मासूम बच्चियों को कुचल दिया।
इससे बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं और कुछ ही देर में मौके पर दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर कार चालक रामजीत चेरवा को गिरफ्तार कर लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार चालक नशे में धुत था, इसी वजह से हादसा हुआ।
नशे में धुत था कार चालक
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार चालक नशे में धुत था, इसी वजह से हादसा हुआ। इधर एक ही परिवार की 2 बच्चियों की मौत से परिजन सदमे में हैं, उनका रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है। शनिवार को गमगीन माहौल में बच्चियों का अंतिम संस्कार किया गया।
कार ने 4 लोगों को बेरहमी से रौंदा, हादसे में 2 मासूम की मौत
सूरजपुर जिले में ही एक ओर एक दर्दनाक हादसा हो गया है। शराब के नशे में धुत चालक ने कार घर के बाहर खेल रहे बच्चों पर चढ़ा दी। साथ ही 2 महिलाओं को भी रौंद दिया। बता दें कि हादसे में 2 साल की माही और 3 साल की लक्ष्मी की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, तीन साल की लक्ष्मी और पौने तीन साल की माही, दोनों चचेरी बहनें थीं। लक्ष्मी के पिता अक्षर चेरवा की मां दशमतिया और माही की मां बृहस्पतिया उन्हें लेकर शाम को दरवाजे के सामने गली में बैठी थीं। उसी दौरान गांव के ही युवक रामजीत चेरवा, जो रिश्ते में इन बच्चियों का काका लगता है, तेज रफ्तार से कार चलाते हुए वहां से निकला और लापरवाही से वाहन मोड़ते हुए चारों को अपनी चपेट में ले लिया।






