Home छत्तीसगढ़ भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए मोदी – मोदी के नारे, गाड़ी से उतर...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए मोदी – मोदी के नारे, गाड़ी से उतर कर राहुल गांधी ने ​मिलाया हाथ, किया फ्लाइंग Kiss

45
0

भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के सामने मोदी – मोदी के नारे लगाए हैं। जिसके बाद राहुल गांधी ने गाड़ी से नीचे उतरकर हाथ मिलाया

रायपुर – भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर इन दिनों राहुल गांधी छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। आज उनकी यात्रा जब कोरबा से निकल रही थी, इस दौरान उनका सामना सड़क पर उनका विरोध कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं से हो गया। बीजेपी कार्यकर्ता राहुल गांधी की यात्रा का विरोध करते हुए मोदी मोदी के नारे लगा रहे थे।

भाजपाइयों को देख राहुल गांधी ने अपनी बस रुकवाई और नीचे उतरकर सीधे उनसे मिलने उनके पास पहुंच गए। इस दौरान राहुल ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं से हाथ मिलाया और उन्हें प्लाइंग किस भी दिया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को ‘X’ पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पेज ने शेयर भी किया है।