Home छत्तीसगढ़ काँग्रेस प्रत्याशी शैलेष नितिन त्रिवेदी ने बलौदाबाजार शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में...

काँग्रेस प्रत्याशी शैलेष नितिन त्रिवेदी ने बलौदाबाजार शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में किया सघन जनसम्पर्क

29
0

बलौदाबाजार – 17 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनावों में बलौदाबाजार विधानसभा के कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी शैलेश नितिन त्रिवेदी ने आज अपने चुनावी अभियान के तहत बलौदाबाजार शहर के षष्ठी मंदिर सिविल लाइन सिंधी कॉलोनी वैष्णव कॉलोनी बस स्टैंड के आसपास सघन जनसम्पर्क किया  ।

बलौदाबाजार के ग्रामीण क्षेत्र के अनेको गाँवो में पहुच कर लोगो से कांग्रेस पार्टी को विजयी बनाने तथा अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की आज उन्होंने सबसे पहले पुरैना खपरी, दशरमा, लिमाही, गोंड खपरी, यदु खम्हरिया गाव में घर घर

जाकर लोगो के बीच भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली काँग्रेस सरकार के पाँच साल मे विकास कार्यो, किसानों, मजदूर, युवाओ एवं महिलाओ के लिए चलाई जा रही योजनाओ से आई खुशहाली के साथ ही किसानों के हितों में किये गए कर्ज माफी पूरे देश मे धान की सर्वाधिक कीमत देने हेतु पुनः काँग्रेस की सरकार बनाने की अपील की। उक्त अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर ब्लॉक काँग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विक्रम गिरी ,तुलसी राम वर्मा, दीपक साहू, देवाशीष यदु, दिनेश बाजपेयी, देवक जांगड़े, गोपी सोनवानी, मनोज जोशी, सौरभ वर्मा, पिंटू वर्मा, संतोष साहू, फुलेश्वर साहू, हरख साहू, सुंदर साहू, नीलकंठ, बिसंभर घृतलहरे, नीरज बांधे सहित बड़ी संख्या में काँग्रेस जन उपस्थित थे