आने वाले महीनों में देश के पांच राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव होने हैं। भाजपा केवल मध्य प्रदेश में सत्ता में है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है, जबकि तेलंगाना में बीआरएस सत्ता में है।
नई दिल्ली – भाजपा ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मध्य प्रदेश के 39 और छत्तीसगढ़ के 21 उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। दोनों राज्यों में इस साल ही चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव के एलान से पहले ही पहली सूची की घोषणा कर भाजपा ने अपनी आक्रामक रणनीति साफ कर दी है। इससे पहले भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुधवार को नई दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में आयोजित हुई थी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने बैठक के दौरान विचार-विमर्श में भाग लिया था।
देर रात तक चली बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत भाजपा के कई बड़े नेता शामिल हुए थे। इस दौरान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की चुनाव तैयारियों का जायजा लिया गया था। सीईसी सदस्यों ने आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी की तैयारियों की समीक्षा भी की थी।
हारी हुई सीटों पर उम्मीदवारों का एलान
भाजपा ने दोनों राज्यों में जिन 60 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया है, उन सभी पर पार्टी को पिछले विधानसभा चुनाव यानी 2018 में हार का सामना करना पड़ा था। मध्य प्रदेश की 39 सीटों में से 38 पर कांग्रेस और एक पर बसपा ने जीत दर्ज की थी। इसी तरह छत्तीसगढ़ में 21 में से 20 पर कांग्रेस और एक पर अजीत जोगी को जीत हासिल हुई थी।
मध्य प्रदेश की 39 सीटों पर घोषित उम्मीदवारों के नाम
| उम्मीदवार का नाम | विधानसभा सीट |
| सरला विरेंद्र रावत | सबलगढ़ |
| अदल सिंह कंसाना | सुमावली |
| लाल सिंह आर्य | गोहद |
| प्रीतम लोधी | पिछोर |
| प्रियंका मीणा | चाचौड़ा |
| जगन्नाथ रघुवंशी | चंदेरी |
| वीरेंद्र सिंह लंबरदार | बंडा |
| कामाख्या प्रसाद सिंह | महाराजपुर |
| ललिता यादव | छतरपुर |
| लखन पटेल | पथरिया |
| राजेश कुमार वर्मा | गुनौर |
| सुरेंद्र सिंह गहरवार | चित्रकूट |
| हीरासिंह श्याम | पुष्पराजगढ़ |
| धीरेंद्र सिंह | बड़वारा |
| नीरज ठाकुर | बरगी |
| अंचल सोनकर | जबलपुर पूर्व |
| ओमप्रकाश धुर्वे | शहपुरा |
| डॉ. विजय आनंद मरावी | बिछिया |
| भगत सिंह नेताम | बैहर |
| राजकुमार कर्राये | लांजी |
| कमल मस्कोले | बरघाट |
| महेंद्र सिंह चौहान | गोटेगांव |
| नानाभाऊ मोहोड | सौंसर |
| प्रकाश उइके | पांढुर्ना |
| चंद्रशेखर देशमुख | मुलताई |
| महेंद्र सिंह चौहान | भैंसदेही |
| आलोक शर्मा | भोपाल उत्तर |
| ध्रुव नारायण सिंह | भोपाल मध्य |
| राजेश सोनकर | सोनकच्छ |
| राजकुमार मेव | महेश्वर |
| आत्माराम पटेल | कसरावद |
| नागर सिंह चौहान | अलीराजपुर |
| भानू भूरिया | झाबुआ |
| निर्मला भूरिया | पेटलावद |
| जयदीप पटेल | कुक्षी |
| कालू सिंह ठाकुर | धरमपुरी |
| मधु वर्मा | राऊ |
| ताराचंद गोयल | तराना |
| सतीश मालवीय | घट्टिया |
90 विधानसभा सीटों पर सिलसिलेवार से चर्चा के बाद फैसला
सीईसी में छत्तीसगढ़ पर चर्चा हुई थी। इस दौरान राज्य की 90 विधानसभा सीटों पर सिलसिलेवार से चर्चा की गई। छत्तीसगढ़ को लेकर करीब दो घंटे बातचीत हुई। इसके बाद मध्यप्रदेश पर भी चर्चा की गई। पार्टी आला कमान मुख्य रूप से कमजोर सीटों पर केंद्रित थी।
छत्तीसगढ़ की 21 सीटों पर घोषित उम्मीदवारों के नाम
| उम्मीदवार का नाम | विधानसभा सीट |
| भूलन सिंह मरावी | प्रेमनगर |
| लक्ष्मी राजवाड़े | भटगांव |
| शकुंतला सिंह पोर्थे | प्रतापपुर (अजजा) |
| रामविचार नेताम | रामानुजगंज (अजजा) |
| प्रबोज भींज | लुन्द्र (अजजा) |
| महेश साहू | खरसिया |
| हरिश्चन्द्र राठिया | धर्मजागढ़ (अजजा) |
| लखनलाल देवांगन | कोरबा |
| प्रणव कुमार मरपच्ची | मरवाही (अजजा) |
| सरला कोसरिया | सरायपाली (अजा) |
| अलका चंद्राकर | खल्लारी |
| इन्द्रकुमार साहू | अभानपुर |
| रोहित साहू | राजिम |
| श्रवण मरकाम | सिहावा (अजजा) |
| देवलाल हलवा ठाकुर | दौंडी लोहारा (अजजा) |
| विजय बघेल, सांसद | पाटन |
| विक्रांत सिंह | खैरागढ़ |
| मनिराम कश्यप | बस्तर (अजजा) |
| संजीव साहा | मोहला मानपुर (अजजा) |
| आशाराम नेताम | कांकेर (अजजा) |
| गीता घासी साहू | खुज्जी |
पांच राज्यों में होने हैं चुनाव
दरअसल, आने वाले महीनों में देश के पांच राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव होने हैं। भाजपा केवल मध्य प्रदेश में सत्ता में है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है, जबकि तेलंगाना में बीआरएस सत्ता में है।






