खेल – NEWSCHHATTISGARH.CO.IN https://newschhattisgarh.co.in Thu, 08 Oct 2026 13:40:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 रायपुर में फिर गूंजेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज के तीन मुकाबले https://newschhattisgarh.co.in/?p=35133 https://newschhattisgarh.co.in/?p=35133#respond Thu, 08 Oct 2026 13:40:07 +0000 https://newschhattisgarh.co.in/?p=35133 रायपुर – छत्तीसगढ़ एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मेजबानी के लिए तैयार है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज खेली जाएगी। तीनों मुकाबले 16, 18 और 20 अक्टूबर को शाम 7 बजे से खेले जाने प्रस्तावित हैं।

सीरीज को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था से लेकर ट्रैफिक, पार्किंग, बिजली, स्वास्थ्य सेवाओं और दर्शकों की सुविधाओं तक व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। मैचों के टिकटों की बिक्री 10 अक्टूबर से शुरू होने की संभावना है।

दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश ई-टिकट के जरिए दिया जाएगा। टिकट स्कैनिंग के दौरान नेटवर्क की समस्या न आए, इसके लिए स्टेडियम परिसर में ओपन वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। टिकट के साथ निर्धारित संख्या में पार्किंग पास भी दिए जाएंगे।

स्टेडियम और पार्किंग क्षेत्र में CCTV कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा दर्शकों के लिए पर्याप्त पेयजल और खान-पान की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

मैचों की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक में व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इसके बाद रायपुर कलेक्टर की अध्यक्षता में लोकल सपोर्ट कमेटी का गठन किया गया है।

कमेटी में पुलिस, खेल विभाग, परिवहन, लोक निर्माण विभाग, NRDA और छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के अधिकारी शामिल हैं। इसका मुख्य उद्देश्य मैचों के दौरान विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखना है।

किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग आसपास के अस्पतालों की मैपिंग करेगा। स्टेडियम में एंबुलेंस तैनात रहेगी, जबकि VIP मूवमेंट और आपातकालीन परिस्थितियों के लिए ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था की जाएगी।

इसके साथ ही फायर ब्रिगेड, पर्याप्त पानी और इमरजेंसी रूट भी तैयार रखे जाएंगे। मैच के दौरान बिजली आपूर्ति और मोबाइल नेटवर्क को सुचारु बनाए रखने की जिम्मेदारी संबंधित विभागों को दी गई है।

सीरीज से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम के 11 अक्टूबर को रायपुर पहुंचने की संभावना है। वहीं जिम्बाब्वे की टीम 13 अक्टूबर को रायपुर पहुंच सकती है। भारतीय टीम को मुकाबलों से पहले करीब चार दिन अभ्यास का अवसर मिलेगा।

भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज भारतीय टीम के लिए भी खास रहने वाली है। स्मृति मंधाना पहली बार फुल-टाइम कप्तान के तौर पर टीम की कमान संभालेंगी। शेफाली वर्मा को उप-कप्तान बनाया गया है, जबकि पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर भी टीम में शामिल हैं।

भारतीय टीम में ऋचा घोष, जी. कमलिनी, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, जिन्तिमणि कलिता और मिन्नू मणि समेत अन्य खिलाड़ी शामिल हैं।

भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाली बाइलेटरल सीरीज में वनडे और T20 मुकाबले शामिल हैं। रायपुर में तीन T20 मैच खेले जाएंगे, जिससे स्थानीय क्रिकेट प्रशंसकों को अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट का रोमांच करीब से देखने का मौका मिलेगा।

भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का शेड्यूल:

  • पहला T20: 16 अक्टूबर, शाम 7 बजे
  • दूसरा T20: 18 अक्टूबर, शाम 7 बजे
  • तीसरा T20: 20 अक्टूबर, शाम 7 बजे
  • स्थान: शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, नवा रायपुर
  • टिकट बिक्री: 10 अक्टूबर से शुरू होने की संभावना
]]>
https://newschhattisgarh.co.in/?feed=rss2&p=35133 0
बिना गौतम गंभीर जिम्बाब्वे रवाना हुई टीम इंडिया, इस दिग्गज को अचानक मिली हेड कोच की कुर्सी! https://newschhattisgarh.co.in/?p=34759 https://newschhattisgarh.co.in/?p=34759#respond Sun, 19 Jul 2026 01:10:05 +0000 https://chhattisgarh24x7.in/?p=34759 इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के बीच भारत की टी20 टीम जिम्बाब्वे के लिए रवाना हो गई है. बीसीसीआई ने अपने एक्स हैंडल खिलाड़ियों की तस्वीर को शेयर कर इसकी जानकारी दी है. टी20 टीम के साथ हेड कोच गौतम गंभीर जिम्बाब्वे नहीं गए हैं. गंभीर अभी वनडे टीम के साथ इंग्लैंड में ही हैं. भारत और जिम्बाब्वे के बीच 23 जुलाई से तीन टी20 मैचों की सीरीज की शुरुआत हो रही है. ऐसे में गंभीर की गैरमौजूदगी में वीवीएस लक्ष्मण हेड कोच की भूमिका में दिखेंगे.

हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा था. टीम इंडिया को यहां 4-0 से करारी हार मिली थी. इसके अलावा जिम्बाब्वे दौरे पर टीम के कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम देकर नए चेहरे को शामिल किया गया है. ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर पर जिम्बाब्वे के खिलाफ बेहतर परिणाम देने का एक अलग दबाव रहेगा.
जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया का शेड्यूल
भारतीय टीम को जिम्बाब्वे दौरे पर तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है. सीरीज का पहला मैच 23 जुलाई को खेला जाएगा. वहीं, दूसरे मैच की बात करें तो वह 25 जुलाई को खेला जाएगा. सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 26 जुलाई को होगा. सीरीज के ये तीनों मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर खेले जाएंगे.
]]>
https://newschhattisgarh.co.in/?feed=rss2&p=34759 0
एशिया कप ट्रॉफी विवाद: मोहसिन नकवी ने यूएई क्रिकेट बोर्ड को ट्रॉफी दी, BCCI का दबाव https://newschhattisgarh.co.in/?p=28707 https://newschhattisgarh.co.in/?p=28707#respond Wed, 01 Oct 2025 21:15:24 +0000 https://mr-bharat.com/?p=28707 एशिया कप ट्रॉफी विवाद में बड़ी हलचल। मोहसिन नकवी ने आखिरकार यूएई क्रिकेट बोर्ड को ट्रॉफी सौंप दी है। पहले नकवी ने ट्रॉफी,भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को दुबई से ले जाने को कहा था, लेकिन बीसीसीआई ने सख्त रुख अपनाते हुए धमकी दी थी कि अगर ट्रॉफी नहीं लौटी तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। BCCI की सख्त चेतावनी के बाद नकवी ने माफी मांगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड अगले महीने आईसीसी की बैठक में नकवी के खिलाफ विरोध करेगा। राजीव शुक्ला और मोहसिन नकवी के बीच खिलाड़ियों के अनुशासन और ट्रॉफी के मुद्दे पर विवाद हुआ। राजीव शुक्ला ने आरोप लगाया कि खिलाड़ियों ने उनके साथ खराब व्यवहार किया और ट्रॉफी लेने के लिए कप्तान दुबई नहीं आए। शुक्ला ने सलाह दी कि नकवी को या तो गृह मंत्रालय या पीसीबी में से एक को चुनना चाहिए, क्योंकि दोनों जिम्मेदारियां एक साथ संभालना मुश्किल है। Shahid Afridi समेत कई पाकिस्तानी क्रिकेटर्स ने Naqvi के रवैये की आलोचना की.

]]>
https://newschhattisgarh.co.in/?feed=rss2&p=28707 0
आज नीरज चोपड़ा गोल्ड पर लगाएंगे निशाना, कहां देखें मुकाबला https://newschhattisgarh.co.in/?p=27820 https://newschhattisgarh.co.in/?p=27820#respond Thu, 28 Aug 2025 01:34:48 +0000 https://mr-bharat.com/?p=27820 ज्यूरिख के लेट्जिग्रंड स्टेडियम में गुरुवार रात (11:15 PM IST के बाद) एक हाई-वोल्टेज मुकाबला होगा. भारत के ओलंपिक और विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा डायमंड लीग फाइनल के लिए तैयार हैं. भाला फेंक के लिए परिस्थितियां थोड़ी मुश्किल होंगी. मौसम को लेकर जो पूर्वानुमान है उसके मुताबिक हल्की बारिश और तेज हवा की भविष्यवाणी की गई है.

चोपड़ा का ज्यूरिख कनेक्शन

नीरज चोपड़ा के लिए ज्यूरिख में खेलना अब तक शानदार रहा है. तीन साल पहले उन्होंने इसी स्थान पर डायमंड लीग फाइनल जीता था और ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने थे. पिछले दो एडिशन में वह उपविजेता रहे. पिछले साल ब्रुसेल्स में ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स से एक सेंटीमीटर के मामूली अंतर से चूक गए थे. आज रात दुनिया के सात टॉप भाला फेंकने वाले खिलाड़ी मैदान में होंगे.
नीरज चोपड़ा को यहां कड़ी टक्कर मिलने वाली है. सबसे बड़ा खतरा डिफेंडिंग चैंपियन पीटर्स ही होंगे जो खुद को बड़े मंच पर कई बार साबित हो चुके. जर्मनी के जूलियन वेबर भी नीरज चोपड़ा के लिए कड़ी चुनौती पेश करेंगे. 30 साल के यूरोपीय चैंपियन इस सीजन में उनके सबसे लगातार प्रतिद्वंद्वी रहे हैं. वेबर पदक के दावेदार है.

इस बार कोई भारत-पाकिस्तान मुकाबला नहीं

पाकिस्तान के अरशद नदीम जो पेरिस ओलंपिक से चोपड़ा के विरोधी रहे वो सर्जरी के कारण नहीं उतरेंगे. उनकी गैरमौजूदगी की वजह से भारत-पाकिस्तान मुकाबला नहीं हो पाएगा. हालांकि वेबर की फॉर्म ज्यूरिख में ड्रामा की कमी नहीं होने देगी.

नीरज चोपड़ा का लक्ष्य 91 मीटर

इस सीजन दोहा में नीरज चोपड़ा और वेबर दोनों ने पहली बार 90 मीटर का निशान पार किया. चोपड़ा ने 90.23 मीटर का करियर बेस्ट प्रदर्शन कर नेशनल रिकॉर्ड बनाया था. वहीं वेबर ने अंतिम राउंड में 91.06 मीटर का जवाब दिया. पिछले सप्ताह वेबर ने ब्रुसेल्स में 89.65 मीटर की थ्रो के साथ अपनी निरंतरता को मजबूत किया

ज्यूरिख डायमंड लीग 2025 में जेवलिन फाइनल कब और कहां होगा?

ज्यूरिख डायमंड लीग 2025 में जेवलिन फाइनल लेट्जिग्रंड स्टेडियम, ज्यूरिख, स्विट्ज़रलैंड में होगा. इस इवेंट की शुरुआत का समय भारतीय समयानुसार रात 11:15 बजे है.

डायमंड लीग फाइनल में नीरज चोपड़ा को कहां देख सकते हैं?

डायमंड लीग फाइनल का लाइवस्ट्रीम डायमंड लीग के आधिकारिक यूट्यूब पेज पर किया जाएगा, लेकिन जेवलिन फाइनल की कवरेज बीच-बीच में होगी.
]]>
https://newschhattisgarh.co.in/?feed=rss2&p=27820 0
एशिया कप में तीन बार हो सकती है भारत-पाकिस्तान टक्कर, देखें भारत के ग्रुप मैचों का शेड्यूल https://newschhattisgarh.co.in/?p=27060 Sat, 26 Jul 2025 09:20:21 +0000 https://mr-bharat.com/?p=27060 एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने शनिवार को घोषणा की कि पुरुषों का एशिया कप (Asia Cup 2025) नौ से 28 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आयोजित किया जाएगा. और उनके एशिया कप के आयोजन की तारीखों के ऐलान के बाद ही टूर्नामेंट में भारत के कार्यक्रम की भी पुष्टि हो गई है. शुरुआती कार्यक्रम के अनुसार भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित ग्रुप चरण मैच रविवार (14 सितंबर) को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होगा. भारत और पाकिस्तान की टीमें एक ही ग्रुप में है और शेड्यूल की सबसे अहम बात यह है कि अगर संयोग बना, तो दोनों पड़ोसी देश एक नहीं, बल्कि टूर्नामेंट में तीन बार एक-दूसरे से भिड़ सकते हैं. 14 सितंबर के बाद 21 सितंबर को सुपर-4 में भी फैंस को फिर से एक और टक्कर देखने को मिल सकती है.

इस दिन करेगा भारत अभियान की शुरुआत
भारत अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ करेगा और उसके सभी मैच दुबई में खेले जाने की संभावना है. भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान को ग्रुप ए में रखा गया है, जबकि श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग ग्रुप बी में हैं. एसीसी 19 मैचों के इस टूर्नामेंट के लिए 17 सदस्यीय टीम को अनुमति देगा तथा मैच दुबई तथा अबुधाबी में खेले जाएंगे.

तो हो सकती है तीसरी भारत-पाक भिड़ंत
टूर्नामेंट का मेजबान बीसीसीआई है, लेकिन इसे यूएई में आयोजित किया जा रहा है क्योंकि भारत और पाकिस्तान ने दोनों देशों के बीच मौजूदा तनाव के कारण 2027 तक केवल तटस्थ स्थानों पर प्रतिस्पर्धा करने पर पारस्परिक रूप से सहमति व्यक्त की है. एसीसी के प्रसारकों के साथ हुए समझौते के अनुसार भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं और सुपर फोर चरण में भी उन्हें एक-दूसरे से भिड़ने का एक और मौका मिलेगा. दोनों टीम अगर फाइनल में पहुंचती है तो टूर्नामेंट में तीसरे मैच की भी संभावना होगी.

एशिया कप के ग्रुप चरण में भारत का कार्यक्रम:
तारीख बनाम
10 सितंबर : भारत बनाम यूएई

14 सितंबर: भारत बनाम पाकिस्तान

19 सितंबर: भारत बनाम ओमान

सुपर चार कार्यक्रम
20 सितंबर: बी 1 बनाम बी 2

21 सितंबर: ए 1 बनाम ए 2 (भारत बनाम पाकिस्तान का संभावित मुकाबला)

23 सितंबर: ए 2 बनाम बी 1

24 सितंबर: ए 1 बनाम बी 2

25 सितंबर: ए 2 बनाम बी 2

26 सितंबर: ए 1 बनाम बी 1

28 सितंबर: फाइनलuyjhmn

]]>
लॉर्ड्स टेस्ट का फैसला आज, इंग्लैंड ने कर दिया मुश्किल, भारत के लिए जीत नहीं आसान https://newschhattisgarh.co.in/?p=26550 Mon, 14 Jul 2025 01:12:39 +0000 https://mr-bharat.com/?p=26550 भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की सीरीज में आज का दिन बेहद अहम है. लॉर्ड्स टेस्ट रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है. मैच के आखिरी दिन टीम इंडिया को 135 रन की जरूरत है और इंग्लैंड को चाहिए भारत के 6 विकेट. मैच किसकी तरफ जाएगा कुछ भी कहना मुश्किल है. सीरीज में 1-1 की बराबरी पर खड़ी दोनों ही टीम यहां जीत हासिल कर बढ़त बनाना चाहेगी. चौथे दिन का खेल खत्म होने के वक्त भारत ने 4 विकेट पर 58 रन बनाए थे. इंग्लैंड ने 193 रन का लक्ष्य रखा है.
लॉर्ड्स टेस्ट मैच में आज क्या होगा बताना मुश्किल है. 387 रन बनाने के बाद दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम 192 रन पर सिमट गई. भारत ने पहली पारी में 387 रन ही बनाए थे. दूसरी पारी में ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने 4 विकेट निकालकर मैच का रुख मोड़ दिया. उन्होंने कहा कि लंच के बाद पांचवें दिन भारत जीत हासिल करने का इरादा रखता है. वहीं इंग्लैंड के बैटिंग कोच मार्कस ट्रेस्कोथिक ने कहा उनकी टीम ने कम रन बनाए हैं लेकिन मैच जीतने की स्थिति में है.

कौन जीतेगा तीसरा टेस्ट?
जीत के लिए 193 रनों का लक्ष्य पीछा करते हुए भारत ने चौथे दिन का खेल 58 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे. स्टंप्स के समय केएल राहुल 33 रन बनाकर नाबाद थे, जबकि बेन स्टोक्स ने दिन की आखिरी गेंद पर नाइट-वॉचमैन आकाश दीप को आउट किया. भारत ने ओपनर यशस्वी जायसवाल (0), करुण नायर (14), और कप्तान शुभमन गिल (6) को सस्ते में खो दिया, और अंतिम दिन में 135 रनों से पीछे है. भारत जीत के करीब नजर आ रहा है लेकिन उसके लिए शुरुआती सेशन में इंग्लैंड के गेंदबाजों से बचना आसान नहीं होगा. सीरीज में जीत हासिल करने का मौका दोनों टीम के पास है.

इंग्लैंड अपनी दूसरी पारी में 62.1 ओवर में 192 रन पर ऑल आउट हो गया. स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने 22 रन देकर चार विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज (2/31) और जसप्रीत बुमराह (2/38) ने दो-दो विकेट लिए. आकाश दीप ने भी एक विकेट लिया. तीसरे सेशन में 175/6 पर खेल शुरू करते हुए, इंग्लैंड ने अपने आखिरी चार विकेट सिर्फ 17 रन पर खो दिए. वॉशिंगटन ने टी ब्रेक के बाद स्टोक्स (33) को आउट किया और आखिरी खिलाड़ी शोएब बशीर (2) को भी पवेलियन भेजा. बुमराह ने क्रिस वोक्स (10) और ब्राइडन कार्स (1) के विकेट लिए.

]]>
22 साल बाद Asian Cup में पहुंची भारतीय महिला फुटबॉल टीम https://newschhattisgarh.co.in/?p=26307 Mon, 07 Jul 2025 00:46:52 +0000 https://mr-bharat.com/?p=26307 भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने इतिहास रच दिया है. 22 साल बाद टीम ने एएफसी महिला एशियन कप 2026 में जगह बना ली है और इस गौरवशाली पल का हिस्सा बनी हैं छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बालोद (Balod) की बेटी किरण पिस्दा… बतौर डिफेंडर भारतीय टीम का हिस्सा रहीं किरण ने जीत में अहम भूमिका निभाई, जिससे पूरे जिले में गर्व और खुशी की लहर दौड़ पड़ी है.

माता-पिता अति उत्साहित
किरण के पिता महेश राम पिस्दा, जिला संयुक्त कार्यालय में सहायक अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं. वहीं, उनकी मां मिलापा पिस्दा गृहिणी हैं. बेटी की इस उपलब्धि से दोनों बेहद उत्साहित हैं और इसे अपने जीवन का गौरवपूर्ण क्षण मानते हैं.

थाईलैंड को हराकर मिला टिकट
थाईलैंड में आयोजित क्वालिफाइंग टूर्नामेंट में भारत ने ग्रुप-बी के सभी चार मुकाबले जीतकर एशियन कप का टिकट कटाया. निर्णायक मुकाबले में भारत ने मेजबान थाईलैंड को 2-1 से हराया. मिडफील्डर संगीता बसफोर ने 28वें और 74वें मिनट में गोल कर भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई. टीम ने मैच के अंतिम क्षणों तक डटकर डिफेंस किया, जिसमें किरण की भूमिका बेहद अहम रही.

यूरोपियन क्लब से लेकर एशियन कप तक का किरण का सफर
किरण का फुटबॉल सफर सिर्फ देश तक सीमित नहीं रहा. 2023 में वे क्रोएशिया के फुटबॉल क्लब से अनुबंध कर यूरोपियन सर्किट में भी खेलीं. इससे पहले 2022 में वे चेन्नई के सेतू क्लब और केरल ब्लास्टर्स वुमन क्लब का हिस्सा रही थीं. आठ महीने के यूरोपीय दौरे में उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर भारतीय फुटबॉल को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई.

कई राष्ट्रीय टूर्नामेंटों में दिखाई चमक
किरण 2014-15 से अब तक कटक, गोवा, पंजाब, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, असम, चेन्नई, अंडमान-निकोबार समेत देश के दर्जनों शहरों में जूनियर, स्कूल और सीनियर नेशनल टूर्नामेंट खेल चुकी हैं. 2022 में नेपाल में आयोजित साउथ एशियन चैंपियनशिप में भी उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया.

]]>
क्रिकेट के इन नियमों में हो गया है बदलाव; टेस्ट, ODI और T20 में क्या है https://newschhattisgarh.co.in/?p=25956 Fri, 27 Jun 2025 08:58:08 +0000 https://mr-bharat.com/?p=25956 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने टेस्ट और व्हाइट-बॉल दोनों प्रारूपों के लिए वनडे में गेंदों के उपयोग, बाउंड्री कैच और कन्कशन रिप्लेसमेंट के संबंध में कई बदलावों की घोषणा की है. इनमें से सबसे महत्वपूर्ण है खेल की गति और ओवर रेट को तेज करने के प्रयासों में, सबसे लंबे प्रारूप को तेज करने के लिए स्टॉप क्लॉक. वहीं पुरुषों के टी20 के पावरप्ले नियमों में कुछ अहम बदलाव हुए हैं. अब अगर बारिश या किसी अन्य कारण से पारी के ओवर कम किए जाते हैं, तो पावरप्ले को ओवर की बजाय गेंदों के आधार पर तय किया जाएगा.

Test में स्टॉप क्लाॅक
स्टॉप क्लॉक, जिसे व्हाइट-बॉल क्रिकेट में पहले ही सफलतापूर्वक आजमाया जा चुका है, अब टेस्ट में एक स्थायी विशेषता बन गई है. फील्डिंग करने वाली टीमों को पिछले ओवर को पूरा करने के 60 सेकंड के भीतर एक नया ओवर शुरू करना होगा. इसका पालन न करने पर पेनल्टी लगाई जाएगी, प्रति पारी दो चेतावनियां, उसके बाद हर उल्लंघन के लिए पांच रन का जुर्माना. ये चेतावनियां हर 80 ओवर के बाद नई गेंद की उपलब्धता के अनुसार रीसेट हो जाएंगी. यह बदलाव देरी को कम करने और तेज ओवर रेट को प्रोत्साहित करने के लिए बनाया गया है, जो टेस्ट क्रिकेट में लंबे समय से चली आ रही चिंता है.

ODI में दो बॉल के नियम में बदलाव
एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में, दो गेंदों का उपयोग पहले 34 ओवरों तक सीमित रहेगा. फिर फील्डिंग टीम अंतिम 16 ओवरों के लिए उनमें से एक गेंद का चयन करेगी. नए नियमों के अनुसार, बाउंड्री के पार गेंद के साथ हवा में संपर्क बनाने वाले किसी भी क्षेत्ररक्षक को कैच पूरा करने के लिए पूरी तरह से खेल के मैदान में उतरना होगा. यदि वे बाहर निकलते हैं और फिर से छलांग लगाते हैं, तो वे मैदान के अंदर उतरने से पहले केवल एक बार और गेंद के साथ संपर्क कर सकते हैं.

कन्कशन
टीमों को अब कन्कशन सब्स्टीट्यूट को पहले से ही नामांकित करना होगा. इसके अतिरिक्त, कन्कशन से पीड़ित खिलाड़ी को खेलने के लिए वापस लौटने से पहले कम से कम सात दिन तक स्टैंड-डाउन रहना होगा.

ये नियम भी देखने को मिलेंगे
गेंदबाज को डिलीवरी से पहले या डिलीवरी के दौरान इधर-उधर घूमते हुए देखने वाले गेंदबाज को रियायत देने के प्रयास में, व्हाइट-बॉल प्रारूपों में एक नया वाइड बॉल नियम लागू किया जाएगा.

परिवर्तनों के हिस्से के रूप में, डिलीवरी के बिंदु पर बल्लेबाज के पैरों की स्थिति को अब वाइड के लिए संदर्भ बिंदु के रूप में उपयोग किया जाएगा, भले ही बल्लेबाज बाद में ऑफ साइड में चला जाए.ट्रायल में देखा जाएगा कि लेग स्टंप और प्रोटेक्टेड एरिया मार्कर के बीच पॉपिंग क्रीज से गुजरने वाली गेंद को वाइड नहीं कहा जाएगा. इसमें मदद करने के लिए, प्रोटेक्टेड एरिया मार्कर लाइन को पॉपिंग क्रीज तक बढ़ाया जाएगा और यह अंपायरों के लिए एक गाइड के रूप में काम करेगा.कोई भी लेग-साइड डिलीवरी जो बल्लेबाज के पैरों के पीछे से और पॉपिंग क्रीज तक पहुंचने के समय लाइन के बाहर से गुजरती है, उसे अभी भी वाइड कहा जा सकता है.
पहले, एक ऐसी डिलीवरी के लिए वाइड कहा जाता था जिसे वाइड नहीं कहा जाता अगर बल्लेबाज अपनी सामान्य बल्लेबाजी स्थिति में रहता.

डिसीजन रिव्यू सिस्टम जोन (डीआरएस) अब स्टंप और बेल्स की वास्तविक भौतिक रूपरेखा को विकेट जोन के रूप में उपयोग करेगा, जिससे एलबीडब्ल्यू निर्णय अधिक सटीक हो जाएंगे.
जानबूझकर शॉर्ट रन के लिए वर्तमान में पांच रन की पेनल्टी के अलावा, फील्डिंग टीम यह भी चुनेगी कि अगली डिलीवरी के लिए दोनों में से कौन सा बल्लेबाज स्ट्राइक लेगा.घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट में, यदि कोई खिलाड़ी मैच शुरू होने के बाद (किसी भी प्री-मैच वार्म-अप अवधि सहित) किसी भी समय खेल के मैदान पर गंभीर रूप से घायल हो जाता है, तो उसे मैच के शेष समय के लिए पूरी तरह से भाग लेने वाले समान खिलाड़ी द्वारा प्रतिस्थापित किया जा सकता है.
नए टेस्ट नियम पहले से ही प्रभावी हैं, जो 17 जून को श्रीलंका बनाम बांग्लादेश टेस्ट में शुरू हुए थे. वनडे और टी20 के लिए नई खेल स्थितियां उसी श्रीलंका बनाम बांग्लादेश श्रृंखला के दौरान शुरू होंगी, जिसमें 2 जुलाई से तीन वनडे मैचों की श्रृंखला और 10 जुलाई से तीन मैचों की टी20 श्रृंखला होगी. इन तिथियों के बाद सभी टेस्ट, वनडे और टी20 मैच नई खेल स्थितियों के तहत खेले जाएंगे.
पुरुषों के टी20 के पावरप्ले नियमों में कुछ अहम बदलाव हुए हैं. अब अगर बारिश या किसी अन्य कारण से पारी के ओवर कम किए जाते हैं, तो पावरप्ले को ओवर की बजाय गेंदों के आधार पर तय किया जाएगा. वर्तमान नियमों के अनुसार 20 ओवर की पारी में शुरुआती छह ओवर पावरप्ले के होते हैं. नए नियमों के अनुसार आठ ओवर की पारी में अब 2.2 ओवर का पावरप्ले होगा. इसी तरह नौ ओवर की पारी में 2.4 ओवर का पावरप्ले होगा. ये नियम जुलाई से प्रभावी होंगे.

]]>
योगराज सिंह की ललकार, कोई भी रोहित शर्मा और विराट कोहली को संन्यास नहीं दिला सकता https://newschhattisgarh.co.in/?p=22950 https://newschhattisgarh.co.in/?p=22950#respond Tue, 11 Mar 2025 00:47:31 +0000 https://mr-bharat.com/?p=22950 भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने साफ कर दिया है कि वह अभी वनडे क्रिकेट से संन्यास नहीं ले रहे हैं. उन्होंने भारत को 10 महीने में दूसरी आईसीसी खिताबी ट्रॉफी दिलाने के बाद इस बारे में खुलकर बात की. रोहित शर्मा अब सौरव गांगुली और एमएस धोनी के बाद चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं. 37 साल के कप्तान ने ग्रुप स्टेज और सेमीफाइनल में भले ही खास प्रदर्शन नहीं किया हो लेकिन फाइनल में शानदार अर्धशतक जड़कर मैच का रुख मोड़ दिया.

रोहित शर्मा ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में 83 गेंदों पर 76 रन बनाए. यह पारी तब आई जब भारत को सबसे ज्यादा जरूरत थी. धीमी पिच पर न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 251 रन बनाए थे. रोहित की पारी ने टीम इंडिया को 49 ओवर में 252 रन का लक्ष्य हासिल करने में मदद की और मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता.
पूर्व भारतीय क्रिकेटर योगराज सिंह ने रोहित के इस फैसले की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि रोहित और विराट कोहली दोनों 2027 विश्व कप तक वनडे क्रिकेट खेलते रहें. योगराज ने एएनआई से कहा, “सबसे अच्छी बात यह है कि रोहित शर्मा ने कहा कि वह संन्यास नहीं ले रहे हैं. शाबाश, मेरे बेटे. कोई भी रोहित और विराट को संन्यास नहीं दिला सकता. उन्हें 2027 वनडे विश्व कप जीतने के बाद ही संन्यास के बारे में सोचना चाहिए. मैंने पहले ही कहा था कि भारत जीतेगा.”

अगले वनडे विश्व कप तक रोहित 40 साल के हो जाएंगे और कोहली 39 के करीब होंगे. हालांकि, रोहित अभी बहुत आगे की नहीं सोच रहे हैं और अपने खेल और मानसिकता पर ध्यान लगा कर रहे हैं. रोहित ने जियोहॉटस्टार पर कहा, “अभी, मैं चीजों को जैसे आ रही हैं वैसे ही ले रहा हूं. मेरे लिए बहुत आगे की सोचने का कोई मतलब नहीं है. इस समय, मेरा ध्यान अच्छा खेलने और सही मानसिकता बनाए रखने पर है. मैं कोई सीमा नहीं खींचना चाहता और यह नहीं कहना चाहता कि मैं 2027 विश्व कप खेलूंगा या नहीं. अभी ऐसे बयान देने का कोई मतलब नहीं है.”

]]>
https://newschhattisgarh.co.in/?feed=rss2&p=22950 0
पाकिस्तानियों ने तोड़े TV, पर आतंकी भी बौखलाए, दुबई में हार के बाद क्या प्लान कर रहा ISIS? ट्रॉफी पर खतरा https://newschhattisgarh.co.in/?p=22437 Mon, 24 Feb 2025 07:45:47 +0000 https://mr-bharat.com/?p=22437 पाकिस्तान में चल रही चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान की लगातार हार हो रही है. रविवार को भारत के साथ क्रिकेट मैच में वह हार गया. इसके चलते वहां मौजूद आतंकवादी संगठन इस ट्रॉफी के अन्य मैचों को निशाना बना सकते हैं. आतंकी अपहरण और हमले का प्लान कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि आतंकवादी संगठन ISIS के प्रमुख ने 3 दिन पहले पाकिस्तान की यात्रा की थी. इस यात्रा के तहत उसने बलूचिस्तान में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट खुरासन प्रोविंस (IS-KP) के आतंकवादियों से मुलाकात भी की थी. दिलचस्प है कि कुख्यात आतंकी सरगना अब्दुल कादिर पाकिस्तान आ रहा है इस बाबत पाकिस्तानी फौज और खुफिया एजेंसी को भी सूचना थी लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई.

पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी के तहत अभी लगभग 10 मैच होने हैं. बांग्लादेश समेत अन्य देशों की अनेक टीमें पाकिस्तान के इस्लामाबाद और कराची में मौजूद हैं. जो मैच अभी लंबित है उनमें से तीन मैच रावलपिंडी में, तीन मैच लाहौर में और दो मैच कराची में होंगे. बताया जा रहा है कि इनमें से आठ मैच सीधे तौर पर आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के निशाने पर हैं. इस बाबत सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी आया है, जिसमें आतंकी संगठन को दिखाया गया है और अंग्रेजी में लिखा है कि चैंपियंस ट्रॉफी इस्लामिक स्टेट के निशाने पर हो सकती है. इस पोस्ट में एक कोने पर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का एक छोटा फोटो भी इंसर्ट किया गया है.

पहले आतंकियों ने किया है हमला
एक आतंकवादी संगठन से संबंध रखने वाली वेबसाइट ने भी इस हमले की बाबत जानकारी दी है. फिलहाल चैंपियंस ट्रॉफी पर आतंकवाद के मंडराते खतरे को देखते हुए पाकिस्तान फौज ने होने वाले मैच से पहले स्टेडियम के आसपास की सुरक्षा को और कड़ा कर दिया है. इससे पहले साल 2009 में आतंकवादी संगठन श्रीलंका की क्रिकेट टीम पर आत्मघाती हमला कर चुके हैं. फिलहाल इस खतरे को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों ने अन्य देशों के साथ भी साझा किया है.

]]>