अंतर्राष्ट्रीय – NEWSCHHATTISGARH.CO.IN https://newschhattisgarh.co.in Mon, 28 Aug 2023 06:55:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 भारत की बराबरी के लिए छटपटा रहा जापान! हालत हो गई खराब, मून मिशन तीसरी बार किया कैंसिल https://newschhattisgarh.co.in/?p=6572 https://newschhattisgarh.co.in/?p=6572#respond Mon, 28 Aug 2023 06:55:21 +0000 https://mr-bharat.com/?p=6572 रूस के मून मिशन लूना-25 के क्रैश करने के बाद सबकी नजरें भारत के चंद्रयान-3 पर थीं. चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद दुनिया भर में भारत का डंका बज रहा है. वहीं जापान (Japan) भी चांद फतह करने की कोशिश में लगा हुआ था. लेकिन लग रहा है कि जापान को अभी और इंतजार करना होगा. क्योंकि जापान ने अपने मून मिशन (Japan HIIA Rocket Moon Mission) की लॉन्चिंग को तीसरी बार सस्पेंड कर दिया है.

जापान की अंतरिक्ष एजेंसी ने सोमवार को H-IIA रॉकेट के नियोजित प्रक्षेपण को निलंबित कर दिया, जिसे चंद्रमा लैंडर को अंतरिक्ष में ले जाना था. मित्सुबिशी हैवी इंडस्ट्रीज (MHI) की लॉन्च सेवा इकाई ने योजनाबद्ध लॉन्च समय से 24 मिनट पहले सोशल मीडिया साइट एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर एक पोस्ट में कहा कि ऊपरी वायुमंडल में अनुपयुक्त हवा की स्थिति के कारण लॉन्च रद्द कर दिया गया.

बता दें कि H-IIA नंबर 47 रॉकेट को सोमवार को स्थानीय समय (0026 GMT) सुबह 9:26 बजे दक्षिणी जापान में जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) के तनेगाशिमा स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाना था. चंद्रमा की जांच के लिए स्मार्ट लैंडर, या SLIM जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) द्वारा विकसित किया गया था.

रिपोर्ट के अनुसार इसके कार्यों में चंद्रमा की चट्टानों की खोज करना और सटीक लैंडिंग प्रक्रियाओं को प्रदर्शित करना शामिल है. यदि भविष्य में जापान का यह मून मिशन लॉन्च होता है और चांद की सतह पर लैंड करता है तो जापान चंद्रमा पर सफलतापूर्वक यान उतारने वाला दुनिया का पांचवां देश बन जाएगा. रॉकेट JAXA के स्मार्ट लैंडर फॉर इन्वेस्टिगेटिंग मून (SLIM) को ले जा रहा है, जो चंद्रमा पर उतरने वाला पहला जापानी अंतरिक्ष यान होगा.

]]>
https://newschhattisgarh.co.in/?feed=rss2&p=6572 0
स‍िडनी के ब्लैकटाउन सिटी में नहीं होगा ‘खालिस्तान जनमत संग्रह’, प्रशासन ने कैंस‍िल की परम‍िशन, बताई ये बड़ी वजह https://newschhattisgarh.co.in/?p=3226 https://newschhattisgarh.co.in/?p=3226#respond Fri, 12 May 2023 06:57:06 +0000 https://mr-bharat.com/?p=3226 सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के जनमत संग्रह कार्यक्रम को लेकर लगातार श‍िकायतें म‍िल रही थीं. ऑस्ट्रेलिया के अध‍िकार‍ियों ने सिडनी (Sydney) के ब्लैकटाउन सिटी में होने वाले खालिस्तानियों (Khalistani) के इस जनमत संग्रह (Referendum) कार्यक्रम को रद्द करने का फैसला क‍िया है. , सिडनी में SFJ द्वारा प्रस्तावित जनमत संग्रह मूल रूप से ब्लैकटाउन लीज़र सेंटर स्टैनहोप में होने वाला था. लेकिन ऑस्‍ट्रेल‍िया (Australia) के अध‍िकार‍ियों ने कर्मचारियों, लोगों की सुरक्षा और काउंसिल की संपत्ति की सुरक्षा को लेकर इस कार्यक्रम को रद्द कर द‍िया है.

ब्लैकटाउन सिटी काउंसिल के प्रवक्ता ने द ऑस्ट्रेलियन टुडे को बताया, “काउंसिल ने आज सुबह इस बुकिंग को रद्द कर दिया है क्योंकि यह लागू काउंसिल पॉलिसी के ख‍िलाफ है. काउंसिल कर्मचारियों, पर‍िषद की संपत्ति और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर कोई जोखिम नहीं उठा सकती है.

अरविंद गौड़ की ओर से परिषद को एसएफजे से संबंध‍ित कार्यक्रम की श‍िकायत की गई थी. गौड़ ने सिख फॉर जस्टिस प्रचार कार्यक्रम द्वारा पोस्टर और बैनर के माध्यम से आतंकवादियों की प्रशंसा किए जाने की शिकायत की थी. गौड़ ने द ऑस्ट्रेलिया टुडे को बताया कि उन्हें परिषद की सीईओ केरी रॉबिन्सन से एक जवाब मिला है जिसमें बताया गया है कि परिषद के अधिकारियों द्वारा अनधिकृत बैनर और पोस्टर हटाए जा रहे हैं और उन्होंने एनएसडब्ल्यू पुलिस से सलाह मांगी है. रॉबिंसन कहती हैं क‍ि हम शहर के चारों ओर सार्वजनिक संपत्ति पर लगे बैनर और पोस्टर हटा रहे हैं क्योंकि ये हमारी स्वीकृति के बिना लगाए गए हैं.

ऑस्ट्रेलिया टुडे का मानना है क‍ि एनएसडब्ल्यू पुलिस, एएसआईओ, एएफपी और डीएफएटी ने खालिस्तान प्रचार कार्यक्रम के लिए दी गई अनुमति को वापस ले ल‍िया है. यह भी बताया गया है कि विक्टोरिया में रज‍िस्‍टर्ड ‘सिख फॉर जस्टिस प्राइवेट लिमिटेड’ को लेकर जांच भी चल रही है. इस मामले से जुड़े एक अधिकारी ने बताया क‍ि हम बेहिसाब पैसे के लेन-देन के संबंध में जांच कर रहे हैं.

ऑस्ट्रेलिया टुडे ने सिख फॉर जस्टिस प्राइवेट लिमिटेड से संपर्क किया है, हालांकि, उन्हें अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है.

इस सप्ताह की शुरुआत में खालिस्तान समर्थकों द्वारा BAPS स्वामीनारायण मंदिर रोजहिल पर हिंदू-विरोधी बर्बरतापूर्ण हमला भी क‍िया गया था. हिंदू, इस्लामिक और सिख धार्मिक नेताओं ने हमले की निंदा की और अधिकारियों से अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आह्वान किया.

काउंसिल का निर्णय किसी भी तरह से भारत या पाकिस्तान के आंतरिक मामलों से संबंधित किसी भी राजनीतिक स्थिति का समर्थन या आलोचना नहीं है और इसे किसी विशेष राजनीतिक स्थिति के समर्थन के रूप में प्रस्तुत नहीं किया जाना चाहिए.”

उधर, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने ब्लैकटाउन सिटी काउंसिल के इस फैसले पर खुशी जताई है. आरपी सिंह ने ट्वीट किया कि मैं खालिस्तान जनमत संग्रह कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगाने के लिए ब्लैकटाउन नगर परिषद, सिडनी के फैसले का स्वागत करता हूं. मुझे आशा है कि ऑस्ट्रेलिया की अन्य नगर परिषदें भी इसका पालन करेंगी.

]]>
https://newschhattisgarh.co.in/?feed=rss2&p=3226 0
क्या US में चीन ने खोल लिए हैं अपने पुलिस स्टेशन? FBI के इस जवाब से अमेरिकी सांसद हैरान https://newschhattisgarh.co.in/?p=2694 https://newschhattisgarh.co.in/?p=2694#respond Fri, 18 Nov 2022 06:23:29 +0000 https://mr-bharat.com/?p=2694 दुनिया भर में चीनी सरकार द्वारा अनधिकृत ‘पुलिस स्टेशन’ स्थापित करने की खबरों के बाद अब इन स्टेशन के अमेरिकी शहरों में होने की आशंका को लेकर FBI चिंतित है. रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार एफबीआई के निदेशक क्रिस्टोफर रे ने गुरुवार को सांसदों को बताया कि संयुक्त राज्य अमेरिका चीनी सरकार द्वारा अमेरिकी शहरों में अनधिकृत ‘पुलिस स्टेशन’ स्थापित करने के बारे में बेहद चिंतित है. रिपोर्ट में कहा गया है कि यूरोप स्थित मानवाधिकार संगठन सेफगार्ड डिफेंडर्स ने सितंबर में एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी, जिसमें न्यूयॉर्क सहित दुनिया भर के प्रमुख शहरों में दर्जनों चीनी पुलिस ‘सर्विस स्टेशनों’ की उपस्थिति का खुलासा किया गया था.

रिपोर्ट में कहा गया है कि ये स्टेशन कुछ चीनी नागरिकों या विदेश में उनके रिश्तेदारों पर आपराधिक आरोपों का सामना करने के लिए चीन लौटने का दबाव बनाने के बीजिंग के प्रयासों का विस्तार थे. संगठन ने इसे चीन के यूनाइटेड फ्रंट वर्क डिपार्टमेंट की गतिविधियों से भी जोड़ा है. साथ ही इन पुलिस स्टेशन की मदद से कम्युनिस्ट पार्टी के एक निकाय पर विदेशों में अपना प्रभाव जमाने और प्रचार प्रसार करने का आरोप लगाया है. रिपोर्ट सामने आने के बाद अमेरिकी कांग्रेस में रिपब्लिकन पार्टी ने इन स्टेशन के प्रभाव के बारे में बाइडन प्रशासन से जवाब मांगा है.

अमेरिकी संप्रभुता का उल्लंघन
एफबीआई के निदेशक क्रिस्टोफर रे ने कहा कि चीन के पुलिस स्टेशन अमेरिकी संप्रभुता का उल्लंघन करते हैं. उन्होंने आगे कहा कि ‘यह सोचना उनके लिए अपमानजनक है कि चीनी पुलिस अमेरिका में बिना किसी बातचीत के ही अपना कथित स्टेशन खोल लेगी. वहीं रिपब्लिकन सीनेटर रिक स्कॉट द्वारा पूछे जाने पर कि क्या ऐसे स्टेशन अमेरिकी कानून का उल्लंघन करते हैं, रे ने कहा कि एफबीआई ‘कानूनी मापदंडों’ को देख रही है.’

]]>
https://newschhattisgarh.co.in/?feed=rss2&p=2694 0
पूरी दुनिया में अकाल का संकट, गरीब देशों पर खतरा ज्यादा- CICA समिट में बोले पुतिन https://newschhattisgarh.co.in/?p=2240 https://newschhattisgarh.co.in/?p=2240#respond Thu, 13 Oct 2022 12:34:58 +0000 https://mr-bharat.com/?p=2240 कज़ाकस्तान के अस्ताना में कॉन्फ्रेंस ऑन इंट्रैक्शन एंड कॉन्फ्रेंस बिल्डिंग मेजर्स इन एशिया (CICA) समिट की शुरुआत में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने संबोधन में अमेरिका पर सीधे निशाना साधते हुए अफगानिस्तान के पैसे को अनफ्रीज किए जाने की मांग की है. इसके साथ ही पुतिन ने काबुल में अमेरिकी कब्जे के दौरान हुए नुकसान की भरपाई की मांग भी की है. पुतिन ने कहा कि दुनिया भर में अकाल का खतरा मंडरा रहा है, इसके साथ ही बड़े पैमाने पर सामाजिक उथलपुथल का संकट भी है, खासतौर पर गरीब देशों में ये चुनौती बड़ी है. रूस के राष्ट्रपति ने मांग करते हुए कहा कि वैश्विक व्यवस्था में सप्लाई चेन को फिर से स्थापित करने के लिए सभी तरीके के आर्टिफिशियल बैरियर्स हटाए जाने चाहिए. पुतिन ने कहा कि रूस एक समान और अभाज्य सुरक्षा व्यवस्था स्थापित करने की पूरी कोशिश कर रहा है. उन्होंने कहा कि ग्लोबल पॉलिटिक्स में गंभीर बदलाव हो रहे हैं. दुनिया मल्टीपोलर हो रही है और इसमें एशिया की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होने जा रही है.

बता दें कि इससे पहले 1 अक्टूबर को क्रेमिलन के नजदीक सेंट जॉर्ज हॉल में दिए अपने औपचारिक भाषण में भी पुतिन ने दुनिया को पश्चिम की औपनिवेशिक नीति, भारत और अफ्रीका में लूटपाट, दास व्यापार औैर अमेरिका द्वारा परमाणु एवं रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल के बारे में याद दिलाया था. इस दौरान पुतिन ने पश्चिमी देशों की नियम आधारित वैश्विक व्यवस्था पर जोर को ‘अव्वल दर्जे का धोखा’ करार दिया और उनके ‘दोहरे मानक’ की निंदा की. उन्होंने यह भाषण यूक्रेन के बागी चार क्षेत्रों लुहांस्क, दोनेत्स्क, खोरसोन और जापोरिज्ज्या में कथित जनमत संग्रह के कई दिनों बाद दिया, जिसे यूक्रेन और पश्चिमी देश खारिज कर चुके हैं,

पुतिन ने कहा, ‘हम सब सुन रहे हैं कि पश्चिम नियम आधारित व्यवस्था पर जोर दे रहा है, हालांकि, यह कहां से आता है? किसी ने इन नियमों को कभी देखा है? किसने इनपर सहमति जताई है या मंजूरी दी है? सुनो, यह पूरी तरह से बकवास, धोखेबाजी और दोहरा मानक है, यहां तक कि तिहरा मानक है, वे समझते हैं कि हम बेवकूफ हैं,’

भारत-अफ्रीका का जिक्र कर साधा निशाना
क्रेमलिन की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध भाषण के अंग्रेजी संस्करण के मुताबिक पुतिन ने कहा रूस और उसकी सभ्यता हजार साल से महान शक्ति है और यह अस्थायी, झूठे नियमों से नहीं बदलेगी, पुतिन ने कहा कि पश्चिमी कुलीन यहां तक सभी के प्रति अपने ऐतिहासिक अपराध के प्रति ग्लानि को लेकर रुख बदल रहे हैं और उन देशों और अन्य लोगों से मांग कर रहे हैं कि वे गलती स्वीकार करें जिससे उनका कोई लेना देना ही नहीं है, उदाहरण के लिए औपनिवेशिक काल में किए गए हमले,

उन्होंने कहा, ‘पश्चिम को याद दिलाना सार्थक है कि उसने मध्यकाल में औपनिवेशिक नीति की शुरुआत की, जिसके बाद दास कारोबार किया, अमेरिका के मूल निवासियों (रेड इंडियन) का जनसंहार किया, भारत और अफ्रीका में लूट-पाट की… यह मानवीय प्रकृति, सच्चाई, स्वतंत्रता और न्याय के विपरित है.’

]]>
https://newschhattisgarh.co.in/?feed=rss2&p=2240 0
अमेरिका: पेन्सिलवेनिया के केनीवुड मनोरंजन पार्क में फायरिंग, कम से कम 5 के घायल होने की खबर https://newschhattisgarh.co.in/?p=2018 https://newschhattisgarh.co.in/?p=2018#respond Wed, 28 Sep 2022 07:36:07 +0000 https://mr-bharat.com/?p=2018 पेन्सिलवेनिया के केनीवुड मनोरंजन पार्क में हैलोवीन-थीम कार्यक्रम के दौरान फायरिंग में कम से कम पांच लोग घायल हो गए. जिनमें से दो गोलियों से घायल हुए हैं. इस घटना का केवल कुछ ब्योरा मिल सका है. ये घटना रात करीब 11 बजे शुरू हुई. शनिवार को पुलिस अधिकारियों को पिट्सबर्ग के दक्षिण-पूर्व में वेस्ट मिफ्लिन के पार्क में एक शूटर होने की सूचना देकर बुलाया गया था.

शुरुआती खबरों के मुताबिक कम से कम 5 लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो बंदूक की गोली के शिकार हुए. जबकि ऐसे दो लोग थे, जिनको दूसरी चोटें आईं है. माना जा रहा है कि संभवतः घटनास्थल से भागते समय ये लोग घायल हुए. घायलों की हालत के बारे में तत्काल कुछ नहीं बताया गया. एक अधिकारी ने अपने बयान में लोगों से कहा कि इलाके में इस समय चल रही आपातकालीन सेवाओं के कारण केनीवुड पार्क में इस समय जाने से बचें. बयान में कहा गया कि जैसे ही हमारे पास अधिक जानकारी आती है, लोगों को उसके बारे में बताया जाएगा.

]]>
https://newschhattisgarh.co.in/?feed=rss2&p=2018 0
क्वीन एलिजाबेथ II को दी गई अंतिम विदाई, पति प्रिंस फिलिप के बगल में दफनाई गईं महारानी https://newschhattisgarh.co.in/?p=1872 https://newschhattisgarh.co.in/?p=1872#respond Wed, 21 Sep 2022 07:37:43 +0000 https://mr-bharat.com/?p=1872 क्वीन एलिजाबेथ II को सोमवार को अंतिम विदाई देते हुए उनके ताबूत को विंडसर कैसल स्थित सेंट जॉर्ज चैपल के शाही ‘वॉल्ट’ (शव कक्ष) में नीचे रख दिया गया. महारानी को पति प्रिंस फिलिप के बराबर में दफनाया गया. इस दौरान ब्रिटिश शाही परिवार में सर्वाधिक वरिष्ठ अधिकारी लॉर्ड चैम्बरलैन ने ‘राजदंड’ तोड़ने की रस्म पूरी की. शाही परिवार और सैकड़ों की संख्या में लोगों ने दिवंगत महारानी को अंतिम विदाई दी. ब्रिटेन की घरेलू गुप्तचर सेवा ‘एमआई5’ के पूर्व प्रमुख एंड्रयू पार्कर ने ‘सफेद राजदंड’ को तोड़ने की रस्म पूरी की और इसे महारानी के ताबूत पर रख दिया. यह रस्म राजशाही के प्रति उनकी सेवाओं की समाप्ति का प्रतीक है.

70 साल तक राजगद्दी पर आसीन रहीं महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का आठ सितंबर को बाल्मोरल कैसल स्थित उनके आवास में निधन हो गया था. वह 96 वर्ष की थीं.

महारानी के ताबूत को अंतिम संस्कार के लिए जुलूस की शक्ल में धीरे-धीरे विंडसर कैसल की ओर ले जाया गया, जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. इस कार्यक्रम में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन समेत दुनियाभर के करीब 500 नेता एवं शाही परिवार के लोग शामिल हुए हैं.

]]>
https://newschhattisgarh.co.in/?feed=rss2&p=1872 0
चीन में मंकीपॉक्‍स का पहला मामला मिलने से हड़कंप, सोशल मीडिया में हैशटैग करने लगा ट्रेंड https://newschhattisgarh.co.in/?p=1821 https://newschhattisgarh.co.in/?p=1821#respond Sun, 18 Sep 2022 06:59:52 +0000 https://mr-bharat.com/?p=1821 मंकीपॉक्‍स वायरस के चलते फैला संक्रमण दुनिया के अन्‍य देशों में भी फैल रहा है. ताजा मामला चीन से जुड़ा है. चीन में भी मंकीपॉक्‍स संक्रमण का पहला मामला सामने आया है. संक्रमित शख्‍स विदेश की यात्रा से चोंगकिंग पहुंचा था. उसके शरीर पर चकत्‍ते पाए जाने के साथ ही अन्‍य तरह के लक्षण भी पाए गए थे. इसके तुरंत बाद संक्रमित को क्‍वारंटीन करते हुए उसका इलाज शुरू कर दिया है. इससे पहले चीन के अधिकारी वाले हांगकांग में मंकीपॉक्‍स संक्रमण का मामला पाया गया था. चीन में मंकीपॉक्‍स संक्रमित शख्‍स के साथ कोविड-19 संक्रमितों की तरह व्‍यवाहार किया जा रहा है. रिपोर्ट की मानें तो मंकीपॉक्‍स वायरस अभी तक 108 देशों में अपने पैर पसार चुका है. WHO इसे देखते हेल्‍थ इमरजेंसी का ऐलान कर चुका है.

न्‍यूज एजेंसी ANI ने वॉल स्‍ट्रीट जॉर्नल के हवाले से बताया है कि चीन में मंकीपॉक्‍स संक्रमण का पहला मामला चोंगकिंग सिटी में पाया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, चोंगकिंग के स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने बताया कि विदेश से यहां पहुंचे शख्‍स के शरीर पर चकत्‍ते पाए जाने के साथ ही अन्‍य लक्षण भी पाए गए थे. इसके बाद कोरोना संक्रमितों की तर्ज पर उसे तत्‍काल क्‍वारंटीन कर दिया गया. प्रारंभिक रिपोर्ट मिलने के बाद चीन के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने मामले की समीक्षा की थी, उसके बाद शख्‍स में मंकीपॉक्‍स संक्रमण की अंतिम पुष्टि की गई. अधिकारियों ने बताया कि संक्रमित का अस्‍पताल में इलाज चल रहा है और उसका कंडीशन स्थिर है. स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि चोंगकिंग में प्रवेश करते ही संक्रमित को तत्‍काल क्‍वारंटीन कर दिया गया था. इस दौरान वह किसी से भी नहीं मिला था.

]]>
https://newschhattisgarh.co.in/?feed=rss2&p=1821 0
ड्रैगन को मुंहतोड़ जवाब की तैयारी, ताइवान को अमेरिका देगा 1.1 अरब डॉलर के हाईटेक रडार और मिसाइलें https://newschhattisgarh.co.in/?p=1459 https://newschhattisgarh.co.in/?p=1459#respond Sat, 03 Sep 2022 15:44:01 +0000 https://mr-bharat.com/?p=1459 चीन के साथ ताइवान के बढ़ते तनाव को देखते हुए उसकी रक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अमेरिका ने ताइवान को 1.1 बिलियन डॉलर के आधुनिक हथियार देने की घोषणा की है. ताइवान से हथियारों का ये नया सौदा अमेरिकी हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी के ताइवान के दौरे के बाद चीन के शुरू किए गए बड़े सैन्य अभ्यासों को देखते हुए किया गया है. ऐसी आशंका है कि चीन के सैन्य अभ्यास भविष्य के हमले के लिए एक ट्रायल रन हो सकते हैं.

ताइवान को बेचे जाने वाले हथियारों में लड़ाकू विमानों और मिसाइलों को ट्रैक करने में सक्षम एक प्रारंभिक रडार चेतावनी प्रणाली के लिए 66.5 करोड़ डॉलर और 60 उन्नत हार्पून मिसाइलों के लिए 35.5 करोड़ डॉलर का सौदा शामिल है. जिससे आने वाले लड़ाकू विमानों और मिसाइलों का काफी पहले पता लगाया जा सकता है. जबकि हार्पून मिसाइलें किसी भी निशाने को तबाह करने में सक्षम हैं. पेंटागन ने कहा है कि अमेरिकी विदेश विभाग ने ताइवान को 60 एंटी-शिप मिसाइलों और 100 हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों सहित सैन्य उपकरणों की 1.1 अरब डॉलर की बिक्री को मंजूरी दी है.

कहा जा रहा है कि यह हथियार बिक्री का आदेश राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन से ताइवान को मिल रहे मजबूत समर्थन को दिखाता है. इस समय ताइवान को चीन के भारी दबाव का सामना करना पड़ रहा है. जिसने लोकतांत्रिक रूप से शासित द्वीप को कभी भी अपने नियंत्रण में लाने के लिए सेना का उपयोग करने से इंकार नहीं किया है. चीन का लगातार दावा है कि ताइवान उसका हिस्सा है. जबकि ताइपे का कहना है कि चीन ने कभी भी इस द्वीप पर शासन नहीं किया है और उसे इस पर दावा करने का कोई हक नहीं है.

]]>
https://newschhattisgarh.co.in/?feed=rss2&p=1459 0